यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
न्यूयॉर्क पुलिस ने Justin Timberlake को किया गिरफ्तार, पॉप स्टार पर नशे की हालत में ड्राइविंग करने का आरोप
दस ग्रैमी पुरस्कार और चार प्राइमटाइम एमी पुरस्कार जीतने वाले हॉलीवुड के मशहूर सिंगर और अभिनेता जस्टिन टिम्बरलेक ( Justin Timberlake ) को लेकर एक बड़ी ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विख्यात अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार जस्टिन टिम्बरलेक (Justin Timberlake) को लेकर एक अहम खबर सामने आ रही है। जस्टिन को न्यूयॉर्क पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में नशे की हालत (DWI) में गाड़ी चलाने का आरोप है।
मंगलवार सुबह हुई गिरफ्तारी
एनबीसी न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, टिम्बरलेक को मंगलवार तड़के गिरफ्तार किया गया है। सुफॉल्क काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी की ओर से जारी स्टेटमेंट के अनुसार, उन्हें सैग हारबर विलेज जस्टिस कोर्ट में आरोपों का सामना करने के लिए पेश किया जाएगा।
यह भी पढे़ं- दूसरी बार पापा बनने वाले हैं सिंगर Wiz Khalifa, गर्लफ्रेंड संग फोटो शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी
‘फॉरगेट टुमॉरो’ टूर पर है सिंगर
टिम्बरलेक इन दिनों में अपने वैश्विक दौरे पर हैं, जिसका नाम ‘फॉरगेट टुमॉरो’ है। इसमें वो अपनी नई एल्बम ‘एवरीथिंग आई थॉट इट वॉज’ का प्रमोशन कर रहे हैं, जो मार्च में रिलीज हुई थी।
View this post on Instagram
शिकागो में भी करेंगे परफॉर्म
जस्टिन टिम्बरलेक अगले हफ्ते शिकागो के यूनाइटेड सेंटर और न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में परफॉर्म करने वाले हैं। सिंगर का ये टूर 9 जुलाई को केंटकी में खत्म होगा। इसके बाद यूरोप में शो शुरू होंगे।
खबरें और भी
जस्टिन टिम्बरलेक का करियर
जस्टिन टिम्बरलेक के सिगिंग और एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने अभिनेता के रूप में द सोशल नेटवर्क और फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स से शुरूआत की थी। इसके अलावा वह कई और फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।उन्होंने दस ग्रैमी पुरस्कार और चार प्राइम टाइम एमी पुरस्कार जीते हैं।
ब्रिटनी स्पीयर्स को किया था डेट
बीते साल एक्टर तब सुर्खियों में आए थे, जब फेमस पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स ने उनके साथ रिलेशनशिप का खुलासा किया था। ब्रिटनी स्पीयर्स ने एक मैग्जीन को बताया था कि जब वो अपनी टीनएज में थी, तब जस्टिन टिंबरलेक संग रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने एक-दूसरे को 3 साल तक डेट किया। वो 1999 से 2002 तक रिलेशनशिप में थे।