Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Oscar 2025 का शानदार आगाज, Emma Stone से लेकर Selena Gomez के ग्लैमरस अवतार, यहां देखें सेलेब्स के बेस्ट लुक

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Mon, 03 Mar 2025 08:27 AM (GMT+05:30)

    एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज (Oscars 2025) ने 2025 के ऑस्कर विजेताओं के नाम जारी कर दिए हैं। इवेंट में सिनेमा जगत के कई नामी सितारे शामि ...और पढ़ें

    97वें ऑस्कर अवॉर्ड में इन सितारों के हिस्से आई जीत (Photo Credit- The Academy)
    97वें ऑस्कर अवॉर्ड में इन सितारों के हिस्से आई जीत (Photo Credit- The Academy)

    HighLights

    1. 97वें ऑस्कर अवॉर्ड में इन सितारों के हिस्से आई जीत
    2. डॉल्बी थिएटर में किया गया समारोह का आयोजन
    3. रेड कार्पेट पर सेलेब्स ने दिखाया फैशन का जलवा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Oscar 2025 Celebs Look: 97वें अकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2025 की शानदार शुरुआत हो चुकी है। ये इवेंट लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हो रहा है। इस बार इवेंट को कॉनन ओ ब्रायन होस्ट कर रहे हैं और उन्होंने बड़े ही शानदार अंदाज में इसकी शुरुआत की है। मेन इवेंट से पहले रेड कारपेट पर सितारों का जलवा देखने को मिल रहा है। सेलेब्स के स्पेशल लुक्स की दुनियाभर में खूब चर्चा हो रही है। तो आइए आपको भी हॉलीवुड सितारों के खास लुक के बारे में बताते हैं।

    एमा स्टोन

    ऑस्कर 2025 का रेड कार्पेट समारोह में एक के बाद एक सेलेब्स का कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में डॉल्बी थिएटर में सितारों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। इनमें सबसे पहले ध्यान खींचने वाला अभिनेत्री हैं एमा स्टोन। एक्ट्रेस ने इस खास दिन के लिए गोल्डन सीक्विन ड्रेस को पिक किया जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। लाइट मेकअप के साथ अभिनेत्री ने ग्लॉसी लिपस्टिक से अपने लुक को पूरा किया।

    Photo Credit- The Academy

    ये भी पढ़ें- Oscar 2025: कैसे हुई थी 'ऑस्कर' की शुरुआत, कब दिया गया था पहला अवॉर्ड? यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

    एरियाना ग्रांडे

    एरियाना ग्रांडे अक्सर ही अपने आउटफिट से लोगों के हैरान करती रहती हैं। सिंगर और सॉन्ग राइटर ने ऑस्कर ऑवर्ड के लिए पिंक कलर का गाउन कैरी किया था जो शिआपरेल्ली स्प्रिंग-समर 2025 कलेक्शन से था। सिंगर और एक्टर की ये आउटफिट बेहद शानदार था जिसे देखने के बाद हर किसी की नजरें उन पर ही टिकी रही जाएं। एरियाना ने खुले बालों की जगह इस बार लोअर बन के साथ अपने हेयरस्टाइल को मैच किया।

    Photo Credit- The Academy

    सेलेना गोमेज

    सेलेना गोमेज भी फैशन के मामले में किसी से कम नहीं हैं। सिंगर और एक्टर ने अभिनेत्री सोफिया लॉरेन से इंस्पायर्ड एक शानदार राल्फ लॉरेन गाउन को ऑस्कर सेरेमनी के लिए पिक किया। गुलाबी-ओम्ब्रे के साथ सॉफ्ट लुक में सेलेना ने 16,000 ग्लास डॉट से जड़ी हुई रोजमोंट क्रिस्टल के साथ अपनी लुक को पूरा किया। उनके गले में एक सिल्वर नेकलेस नजर आया जो उनके लुक पर चार चांद लगाने का काम कर रहा था।

    खबरें और भी

    Photo Credit- The Academy

    कोनन ओ’ब्रायन ने शो किया होस्ट

    कोनन ओ’ब्रायन ने पहली बार ऑस्कर 2025 को होस्ट किया है। उन्होंने इस पल को खास बनाते हुए मंच पर हिंदी भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने अपने मोनोलॉग में भारत से शो देख रहे दर्शकों को नमस्कार कहा। इस मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    ये भी पढ़ें- Oscar 2025 में 22 साल बाद टकराए Halle Berry और Adrien Brody, रीक्रिएट किया कॉन्ट्रोवर्शियल Kissing सीन