Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Oscar 2025 में 22 साल बाद टकराए Halle Berry और Adrien Brody, रीक्रिएट किया कॉन्ट्रोवर्शियल Kissing सीन

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Mon, 03 Mar 2025 09:50 AM (GMT+05:30)

    Oscar 2025 Latest Updates एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज ने 2025 के ऑस्कर विजेताओं के नाम का ऐलान कर दिया है। इस समारोह में फिल्म ‘फ्लो’ न ...और पढ़ें

    हॉलीवुड सितारों ने रेड कार्पेट पर किया Liplock (Photo Credit- X)
    हॉलीवुड सितारों ने रेड कार्पेट पर किया Liplock (Photo Credit- X)

    HighLights

    1. 97वें ऑस्कर अवॉर्ड के विनर्स का हुआ ऐलान
    2. Oscar 2025 के मंच पर हिंदी में बोले होस्ट
    3. हॉलीवुड सितारों ने रेड कार्पेट पर किया किस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Oscar 2025 Special Moments: अमेरिका के लॉस एंजेलिस में भारतीय समयानुसार 3 मार्च की सुबह 5:30 बजे 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ है। शो में अब तक कई फिल्मों और कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन के लिए ऑवर्ड अपने नाम कर लिए है। हर साल ऑस्कर ऑवर्ड में कुछ मोमेंट ऐसे भी होते हैं जो हमेशा के लिए यादगार बन जाते हैं।

    ऐसा ही एक पल 22 साल बाद 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स में हुआ है। दरअसल, ऑवर्ड फंक्शन से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एड्रियन ब्रॉडी और हैली बेरी नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे से रेड कार्पेट पर मिलते हैं और दोनों कुछ ऐसा मोमेंट बना देते हैं जिसे देख एक पल के लिए कोई भी हैरान रह जाएगा।

    22 साल बाद याद आया ऑस्कर का वो पल

    वायरल हो रहे वीडियो में दोनों कलाकार इवेंट एक दूसरे को किस करते हैं। आप में से कई लोगों को ये कैसे हुआ समझ नहीं आ रहा होगा तो चलिए आपको बताते हैं इसके पीछे की कहानी। हैली और एड्रियन की ये किस 22 साल पुराने कॉन्ट्रोवर्शियल LipLock की याद दिलाती है। उन्होंने 22 साल पहले भी ऐसा ही मोमेंट ऑस्कर में क्रिएट किया था। जिसके बाद हर कोई चौंक गया था। अब उन्होंने अपने 22 साल पुराने किस मोमेंट को रीक्रिएट किया है। 

    ये भी पढ़ें- Oscar 2025 का शानदार आगाज, Ema Stone से लेकर Selena Gomez के ग्लैमरस अवतार, यहां देखें सेलेब्स के बेस्ट लुक

    फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

    एड्रियन और बेरी का किसिंग वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मोमेंट पर लोगों की अलग अलग राय है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ये थी द फेमस किस।' दूसरे ने लिखा, ' वाह! 22 साल पहले के सीन की रीक्रिएट किया गया है।' बता दें कि एड्रियन ब्रॉडी इस साल भी नॉमिनेशन की लिस्ट में शामिल रहे। उन्हें फिल्म द ब्रूटलिस्ट के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। द ब्रूटलिस्ट फिल्म को ऑस्कर में काफी सारे नॉमिनेशन्स मिले हैं।

    खबरें और भी

    फिल्म अनोरा के नाम रहा ऑस्कर

    बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगिरी में मिकी मैडिसन को ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया है। फिल्म 'अनोरा' में अपनी शानदार अदाकारी से उन्होंने ये अचीवमेंट अपने नाम कर ली है। एक्ट्रेस के फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने 'विकेड' एक्ट्रेस सिंथिया एरिवो, 'एमिलिया पेरेज' एक्ट्रेस कार्ला सोफिया गस्कॉन, 'द सब्सटेंस' एक्ट्रेस डेमी मूर और 'आई एम स्टिल हियर' एक्ट्रेस फर्नांडा टोरेस को हराकर ये ऑस्कर अपने नाम किया है। 

    ये  भी पढ़ें- Oscars 2025 के स्टेज पर भारत के लिए ऐतिहासिक पल, Conan O’ Brien ने हिंदी मोनोलॉग में कराया सितारों को नाश्ता