यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Oscars 2024: रेड कार्पेट पर गिरीं Liza Koshy, कैमरे के सामने ऐसे किया हैंडल, बोलीं- 'मैंने बीमा करवाया है'
प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह Oscars 2024 में आज विजेताओं की अनाउंसमेंट की जा रही है। हॉलीवुड सितारों ने रेड कार्पेट पर अपना ग्लैमर बिखेरने में कोई कमी नही ...और पढ़ें

HighLights
- ऑस्कर के रेड कार्पेट पर गिरीं लीजा कोशी
- लीजा कोशी ने शानदार तरीके से किया हैंडल
- लीजा कोशी ने खुद का उड़ाया मजाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Oscars 2024: आखिरकार 96वां अकादमी पुरस्कार शुरू हो गया है। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में अकादमी पुरस्कार सबसे टॉप पर आता है। हॉलीवुड हो या फिर बॉलीवुड, हर एक सितारा यह खिताब पाने का ख्वाब देखता है। इस साल कई सितारों का ये ख्वाब पूरा होने जा रहा है।
इस बार अकादमी पुरस्कार यानी ऑस्कर में विनर अनाउंसमेंट से पहले सभी सितारों ने रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। इसी बीच एक एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर गिर गईं। 27 साल की लीजा कोशी (Liza Koshy) ने रेड कार्पेट पर गिरने के बाद जिस तरह खुद को संभाला, वो काबिल-ए-तारीफ रहा।
रेड कार्पेट पर गिरीं लीजा कोशी
लीजा कोशी ने अपनी कातिलाना अदाओं से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। वह रेड कलर का लॉन्ग ऑफ-शोल्डर गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर पहुंचीं। जब वह पोज देने के लिए आगे आईं, तभी उनका पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर गईं। हालांकि, अभिनेत्री ने इस चीज को बहुत अच्छी तरह से हैंडल किया।
यह भी पढ़ें- Oscars 2024 Winners Live: ऑस्कर में Oppenheimer और 'पुअर थिंग्स' का दबदबा, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट
लीजा कोशी ने खुद को ऐसे किया हैंडल
लीजा ने खड़े होकर मजाक करके इस चीज को टालने की कोशिश की। उन्होंने मजाक में कहा, "वहां एक मैनहोल था। आप सभी ने उसे देखा?" जब किसी ने उनसे पूछा कि क्या वह ठीक हैं तो उन्होंने कहा, "मैं ठीक हूं। मैंने अपनी एड़ियों का बीमा करवाया है, इसलिए यह ठीक है। यह राइट-ऑफ है।"
खबरें और भी
Liza Koshy takes a tumble on the #Oscars red carpet. pic.twitter.com/IobWgxogbm
— Entertainment Tonight (@etnow) March 10, 2024
बाद में लीजा ने एक मीडिया पर्सनैलिटी के साथ बातचीत में भी इस चीज का जिक्र किया। उन्होंने मजाक में कहा कि वह ऑस्कर में आने के लिए इतना एक्साइटेड हो गई थीं कि रेड कार्पेट पर गिर गई थीं।
बता दें कि लीजा एक जानी-मानी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ यूट्यूबर भी हैं। उन्हें नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म प्लेयर्स से पॉपुलैरिटी मिली है।
यह भी पढ़ें- Oscar नॉमिनेटेड डॉक्यूमेंट्री To Kill A Tiger ओटीटी पर हुई रिलीज, सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म