यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Oscar 2025: 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स शो बाहर हुए Harrison Ford, खतरनाक वायरस से अचानक बिगड़ी अभिनेता की तबीयत
ऑस्कर 2025 का आयोजन जल्द ही होने वाला है। हर किसी की नजरें इवेंट पर टिकी हुई हैं। इस बीच खबर आ रही है कि हॉलीवुड एक्टर हैरिसन फोर्ड (Harrison Ford) को ...और पढ़ें

HighLights
- 3 मार्च को होगा ऑस्कर ऑवर्ड का आयोजन
- प्रेजेंटर ने आखिरी वक्त में खींचे शो से पैर
- सेरेमनी से पहले वायरस की चपेट में एक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Harrison Ford Diagnosed With Shingles: 'स्टार वॉर्स' और 'इंडियाना जोन्स' जैसी जबरदस्त फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता हैरिसन फोर्ड से जुड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दिग्गज अभिनेता एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो गए हैं, जिसके कारण वो ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी 2025 में प्रेंजेटर नहीं बन पाएंगे। इसका खुलासा एकेडमी अवॉर्ड से ठीक पहले हुआ है। फैंस इस खबर के बाद से ही उनके लिए परेशान हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, 82 साल के हैरिसन फोर्ड को शिंगल्स नाम की बीमारी हो गई है। ये एक तरह का वायरस है, जिसमे शरीर में चकत्ते (दाद) पड़ जाते हैं। एक्टर इस बीमारी से रिकवर हो रहे हैं। मगर कुछ खबरों में दावा किया जा रहा है कि ये एक लाइलाज बीमारी है।
ऑस्कर 2025 में शामिल नहीं हो पाएंगे हैरिसन फोर्ड
ऐसे मुश्किल समय में अभिनेता ऑवर्ड सेरेमनी से अपने पैर खींच लिए हैं। वो एकेडमी अवॉर्ड में प्रेंजेटर के तौर पर नजर आने वाले थे। 'वैराइटी' की एक खबर के अनुसार, 97वें एकेडमी अवॉर्ड के लिए रविवार रात लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में मंच पर आने वाले प्रेजेंटेटर में गैल गैडोट, रेचेल ज़ेग्लर, डेव बटिस्टा, जोई सल्डाना, एंड्रयू गारफील्ड, मार्गरेट क्वाली, हैली बेरी, रॉबर्ट डाउनी जूनियर,सैम्युल एल जैक्सन जैसे कई सेलेब्स का नाम शामिल है।
.jpg)
Photo Credit- X
ये भी पढ़ें- Oscars 2025: Anuja से पहले भारत के छोटे से शहर की कहानी ने ऑस्कर्स में दिखाया था दम, अवॉर्ड जीत रचा था इतिहास
क्या है शिंगल्स?
जिन लोगों को नहीं पता है, उनके लिए बता दें कि शिंगल्स एक ऐसी वायरल बीमारी जिसका सीधा असर शरीर पर दिखने लगता है। इसके कारण वायरस से ग्रसित मरीज के शरीर पर चकत्तों पड़ जाते हैं। इसी बीमारी के कारण हैरिसन को अवार्ड शो से दूर हटना पड़ा है। हालांकि अभी तक उनकी टीम की तरफ से इसको लेकर कोई बयाना जारी नहीं किया गया है। मगर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिलहाल उनका स्वास्थ्य पहले से काफी ठीक है।
खबरें और भी
.jpg)
Photo Credit- X
हैरिसन फोर्ड का सिनेमा में योगदान
हैरिसन फोर्ड का नाम हॉलीवुड के सबसे बड़े और प्रभावशाली अभिनेताओं में शुमार है। उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से देश से लेकर विदेश में खास पहचान बनाई है। अभिनेता ने ‘स्टार वार्स’, ‘इंडियाना जोन्स’ जैसी फिल्मों के जरिए अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। इसके अलावा, ‘द डेविल्स ओन’, ‘मॉर्निंग ग्लोरी’, ‘फायरवॉल’ जैसी कई हिट फिल्मों में भी उनके काम को फैंस ने पसंद किया था।