Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पति Justin Bieber के साथ पार्टी करती नजर आईं प्रेग्नेंट हैली बीबर, क्रॉप टॉप में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

    Updated: Sun, 19 May 2024 01:24 PM (IST)

    हैली बीबर ( Hailey Bieber ) और जस्टिन बीबर ( Justin Bieber ) शादी की 6 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। बीते दिनों इस कपल ने अगल अंदाज में फैंस को ...और पढ़ें

    Justin Bieber And Hailey Bieber (Photo Instagram)
    Justin Bieber And Hailey Bieber (Photo Instagram)

    HighLights

    1. प्रेगनेंसी एन्जॉय कर रही हैं हैली बीबर
    2. देर रात बिली इलिश की पार्टी में पहुंचा ये कपल
    3. हैली क्रॉप टॉप में दिखीं बेहद खूबसूरत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकन फेमस सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) और हैली बीबर (Hailey Bieber) ने बीते दिनों कुछ फोटोज शेयर कर फैंस को बताया था कि वह जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। ऐसे सोशल मीडिया पर इस कपल के चाहने वालों ने इन्हें ढेर सारी बधाइयां भी दी।

    इस खबर के बाद ने हैली अपनी प्रेगनेंसी को काफी एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की थी, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थी। वहीं अब एक बार फिर इस कपल को डेट नाइट पर स्पॉट किया गया।

    यह भी पढ़ें- पत्नी की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद मैडम तुसाद ने Justin Bieber के स्टैच्यू में किया बदलाव, क्या से क्या हो गए सिंगर

    हैली बीबर और जस्टिन की डेट नाइट

    देर रात हैली बीबर और उनकी पति जस्टिन को साथ एक डेट नाइट पर स्पॉट किया गया। इस मौके पर हैली अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आई। ये कपल कैलिफोर्निया के इंगलवुड में किआ फोरम में बिली इलिश के नए एल्बम "हिट मी हार्ड एंड सॉफ्ट" की पार्टी में नजर आया। इस मौके पर हैली क्रॉप टॉप पहने नजर आई।

    2018 में कपल ने की थी शादी

    बता दें, सिंगर ने अपनी गर्लफ्रेंड हैली के साथ साल 2018 में न्यूयॉर्क सिटी कोर्टहाउस में शादी रचाई थी। दोनों की मुलाकात पहली बार तब हुई थी जब बीबर 12 साल के थे। वहीं साल 2015 में दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया था। इसके बाद साल 2016 में दोनों का ब्रेकअप हुआ, लेकिन फिर साथ आए और शादी रचाई। अब 6 साल बाद दोनों पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। अपने पहले बच्चे के लिए दोनों बहुत एक्साइटेड है। हालांकि हैली की डिलीवरी डेट का खुलासा अभी नहीं हुआ है। 

    यह भी पढ़ें- पेरेंट बनने जा रहे Justin Bieber और हेली की खुशी के बीच सेलेना गोमेज ने शेयर की ऐसी तस्वीर, हैरान हुए फैंस

    खबरें और भी