यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
न्यू ब्वॉयफ्रेंड के साथ Lip-Lock करती दिखीं Selena Gomez, जस्टिन बीबर के बाद इस शख्स को डेट कर रहीं सिंगर
Selena Gomez New Boyfriend हॉलीवुड सिंगर सेलेना गोमेज ने सोशल मीडिया पर अपने नए ब्वॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की है। कुछ समय पहले ...और पढ़ें

HighLights
- ब्वॉयफ्रेंड संग लिप-लॉक करती दिखीं सेलेना गोमेज
- सेलेना गोमेज ने बेनी ब्लैंको संग शेयर की फोटो
- 6 महीने से बेनी को डेट कर रहीं सेलेना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Selena Gomez Boyfriend Benny Blanco Photo: सेलेना गोमेज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। दुनियाभर में अपनी आवाज का जादू चलाने वाली सेलेना अक्सर अपने अफेयर को लेकर हेडलाइंस में छाई रहती हैं। जस्टिन बीबर समेत कई लोगों के साथ सेलेना का नाम जुड़ चुका है।
अब सेलेना गोमेज म्यूजिक इंडस्ट्री के एक जाने-माने शख्सियत को डेट कर रही हैं और वह हैं बेंजामिन जोसेफ लेविन, जिन्हें बेनी ब्लैंको भी कहा जाता है। कुछ महीनों से सेलेना और बेनी का नाम जोड़ा जा रहा था। हाल ही में, सेलेना ने बेनी के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी और बताया कि वह उनके साथ बहुत खुश हैं।
यह भी पढ़ें- Selena Gomez ने Benny Blanco संग रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल! नए 'ब्वॉयफ्रेंड' संग Cozy हुईं सिंगर
ब्वॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक हुईं सेलेना गोमेज
सेलेना गोमेज ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फेवरेट मोमेंट्स की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक में वह अपने ब्वॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको को लिप-लॉक करती दिख रही हैं। एक तस्वीर टेलर स्विफ्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की है, जिसमें दोनों बेस्ट फ्रेंड्स एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में सेलेना को अपने ब्वॉयफ्रेंड की बाहों में देखा जा सकता है।
बाकी की फोटोज में सेलेना मूवीज और कॉफी एन्जॉय करते हुए क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। एक तस्वीर में उन्हें अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते और एक जगह कॉफी पीते हुए देखा जा सकता है। आखिरी फोटो में सेलेना और बेनी लिप-लॉक करते हुए नजर आए। खूबसूरत फोटोज शेयर करते हुए सेलेना ने कैप्शन में लिखा, "न्यूयॉर्क। इस हफ्ते आप लोगों के साथ मेरे फेवरेट मोमेंट्स।"
कौन हैं सेलेना गोमेज के ब्वॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको?
सेलेना के ब्वॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको म्यूजिक रिकॉर्ड प्रोड्यूसर हैं। वह हॉलीवुड का एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने लगातार पांच बार बीएमआई सॉन्ग राइटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीता है। साल 2017 में उन्हें प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला था।
खबरें और भी
ईडी शीरान, जस्टिन बीबर, केटी पैरी और ब्रिटिनी स्पियर्स जैसे सिंगर्स के साथ काम कर चुके बेनी ने साल 2018 में बतौर लीड आर्टिस्ट अपना डेब्यू सिंगल 'ईस्टसाइड' लॉन्च किया था, जो बिलबॉर्ड टॉप 100 में 9वें नंबर पर था।