Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Selena Gomez ने Benny Blanco संग रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल! नए 'ब्वॉयफ्रेंड' संग Cozy हुईं सिंगर

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 08 Dec 2023 12:30 PM (IST)

    Selena Gomez New Boyfriend अमेरिकन सिंगर सेलेना गोमेज का नाम पिछले कुछ समय से अमेरिकन रिकॉर्ड प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको के साथ जोड़ा जा रहा है। डेटिंग र ...और पढ़ें

    सेलेना गोमेज ने बेनी ब्लैकों संग रिलेशनशिप का किया खुलासा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सेलेना गोमेज ने बेनी ब्लैकों संग रिलेशनशिप का किया खुलासा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सेलेना गोमेज बेनी ब्लैंको को कर रहीं डेट!
    2. सेलेना गोमेज ने नए ब्वॉयफ्रेंड के साथ शेयर की फोटो
    3. जानें कौन हैं सेलेना गोमेज के नए ब्वॉयफ्रेंड

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Selena Gomez Boyfriend Benny Blanco: सिंगिंग सेंसेशन सेलेना गोमेज अपने गानों से तो महफिल जमाती ही हैं, उनकी लव लाइफ भी अक्सर हेडलाइंस में छाई रहती है। सेलेना ने जस्टिन बीबर समेत कई सितारों को डेट किया है। पिछले कुछ समय से उनका नाम बेनी ब्लैंको (Benny Blanco) के साथ जोड़ा जा रहा था। अब खुद सिंगर ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी। 

    सेलेना गोमेज का एक कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सिंगर बेनी ब्लैंको के साथ अपने रिलेशनशिप पर सफाई देती हुई नजर आ रही हैं। एक ट्विटर पेज के जरिए सेलेना गोमेज के कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

    सेलेना गोमेज ने रिलेशनशिप को किया कन्फर्म

    सेलेना गोमेज ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फैन का जवाब देते हुए लिखा, "वह मेरे दिल में सबकुछ हैं।" एक कमेंट में सेलेना ने लिखा, "फिर क्यों वह मेरे साथ अब तक हुई सबसे अच्छी चीज हैं? द एंड।" एक अन्य फैन से सेलेना ने कहा, "हां, वह उन लोगों से बेहतर हैं, जिनके साथ मैं रही हूं। फैक्ट्स।"

    एक और फैन को जवाब देते हुए सिंगर ने बेनी ब्लैंको के साथ अपने रिलेशनशिप का बचाव किया। उन्होंने कमेंट में लिखा, "मुझे समझ नहीं आ रहा है। अगर आप मेरी वाकई परवाह करते हैं तो मेरे लिए यह सबसे बड़ी खुशी की बात है। भले ही आप कुछ भी कहने के लिए फ्री हैं, लेकिन मैं आपके शब्दों को अपनी जिंदगी का मार्गदर्शन करने नहीं दूंगी। मेरा अब हो चुका। अगर आपको मेरी खुशी एक्सेप्ट नहीं कर सकते तो आप मेरी जिंदगी में मत आना।"

    यह भी पढ़ें- Selena Gomez: सेलेना गोमेज की पोस्ट के बाद हैली बीबर ने दी सफाई, कहा- 'हमें सोच समझकर पोस्ट करना चाहिए'

    खबरें और भी

    ब्वॉयफ्रेंड संग रोमांटिक हुईं सेलेना गोमेज

    सेलेना गोमेज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ब्वॉयफ्रेंड के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें बेनी का चेहरा नहीं दिख रहा है। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में सेलेना अपने ब्वॉयफ्रेंड के कंधे पर सिर रखकर बैठी हुई हैं। 

    Selena Gomez

    यह भी पढ़ें- Selena Gomez Engagement: हॉलीवुड सिंगर सेलेना गोमेज ने कर ली है सगाई? एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग