Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Taylor Swift और Travis Kelce ने लाखों लोगों की भीड़ में एक-दूसरे को किया लिप किस, अब शादी की हो रही है चर्चा

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 02:46 PM (IST)

    Taylor Swift And Travis Kelce Kiss Video अमेरिकन सिंगर टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) इन दिनों अपने कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में है। जो हाल ही में अर्जेंट ...और पढ़ें

    ट्रैविस केल्स और टेलर स्विफ्ट (Photo X)
    ट्रैविस केल्स और टेलर स्विफ्ट (Photo X)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Taylor Swift And Travis Kelce Kiss Video: हॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर टेलर स्विफ्ट  (Taylor Swift) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। इन दिनों सिंगर अपने  कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में है। हाल ही में टेलर स्विफ्ट  (Taylor Swift) का कॉन्सर्ट अर्जेंटीना के एस्टाडियो मोनुमेंट स्टेडियम में हुआ। सोशल मीडिया पर इस कॉन्सर्ट की तस्वीरे और वीडियो वायरल हो रहे है।

    इस बीच सिंगर का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसके बाद उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में आ गई है। बीते दिनों खबर थी कि वह एनएफएल स्टार ट्रैविस केल्स (Travis Kelce) को डेट कर रही हैं और शादी करने वाली हैं। अब इन खबरों पर खुद इस कपल से पक्की मुहर लगा दी है। दोनों का किस करते हुए वीडियो सामने आया है।

    यह भी पढ़ें- Nick Jonas And Priyanka Chopra: कॉन्सर्ट के बीच निक जोनस ने वाइफ प्रियंका चोपड़ा को किया किस, वीडियो हुआ वायरल

    लोगों की भीड़ में टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस ने किया किस

    रविवार को अर्जेंटीना के एस्टाडियो मोनुमेंट स्टेडियम में हुए टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट में एनएफएल स्टार ट्रैविस केल्स (Travis Kelce) भी गर्लफ्रेंड को चीयर करने पहुंचे थे। इस दौरान इस कपल ने लाखों लोगों की भीड़ के सामने लिप किस भी किया, जिसके बाद से दोनों की रिश्ते पर पक्की मुहर लग गई। दोनों को किस करता देख फैंस की भीड़ जोर-जोर से हूटिंग करने लगी।

    घंटों तक ट्रैविस ने किया गर्लफ्रेंड का इंतजार

    यह भी पढ़ें- Taylor Swift The Eras Tour: रिलीज से पहले धड़ाधड़ बिकीं टेलर स्विफ्ट की मूवी टिकट, चंद दिनों में छापे इतने नोट

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेलर स्विफ्ट के शो के करीब तीन घंटे तक ट्रैविस स्टेज के पीछे उनका इंतजार कर रहे थे। जब सिंगर की नजर उनपर पड़ी को वह भागकर उन्हें  लगे लगाती है और फिर किस करती है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि ये कपल जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस बहुत जल्द शादी कर रहे हैं।

    खबरें और भी

     बता दें,  33 साल की टेलर स्विफ्ट हॉलीवुड सिंगर सेलेना गोमेज और अमेरिकन सोशलिस्ट कड़ी टक्कर देती हैं।  उन्होंने अब तक 11 ग्रैमी, 23 एमएम और 29 बिलबोर्ड, 40 अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स अपने नाम किए है।