Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nick Jonas And Priyanka Chopra: कॉन्सर्ट के बीच निक जोनस ने वाइफ प्रियंका चोपड़ा को किया किस, वीडियो हुआ वायरल

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 07:28 PM (GMT+05:30)

    Nick Jonas Kiss Priyanka Chopra Video निक जोनस (Nick Jonas) अपने जन्मदिन के मौके पर भी अमेरिका ने अपना कॉन्सर्ट कर रहे हैं । पिछले कुछ दिनों से जोनस ब ...और पढ़ें

    Nick Jonas And Priyanka Chopra Omaha concert
    Nick Jonas And Priyanka Chopra Omaha concert

     नई दिल्ली, जेएनएन। Nick Jonas And Priyanka Chopra Kiss Video: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के विदेशी पति निक जोनस ने 16 सितंबर को अपना 31वां बर्थडे मनाया। जन्मदिन के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर निक की सेलिब्रेशन की कुछ वीडियोज वायरल हो रही है।

    दरअसल, निक अपने जन्मदिन के मौके पर भी अमेरिका ने अपना  कॉन्सर्ट कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से जोनस ब्रदर्स अपने कॉन्सर्ट टूर पर है, जो इस वक्त अमेरिका में हो रहा है। पति के हर कॉन्सर्ट में वाइफ प्रियंका चोपड़ा भी उनके साथ नजर आ रही हैं।

    कॉन्सर्ट में मनाया जन्मदिन

    निक जोनस के जन्मदिन पर जोनस ब्रदर्स का कॉन्सर्ट अमेरिका के ओमाहा में हुआ। जहां सभी ने खूब मस्ती की। सिंगर ने लाखों फैंस के साथ अपना ये जन्मदिन सेलिब्रेट किया। जश्न के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन्हीं में से एक वीडियो बेहद चर्चा में है, जिसमें निक और प्रियंका एक-दूसरे को किस करते दिखाई दे रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

    निक और प्रियंका ने किया किस 

    निक जोनस ने लाखों फैंस के बीच वाइफ पीसी को कॉन्सर्ट में किस किया था। इस मौके पर प्रियंका पीले कलर के को-ऑर्ड सेट में नजर आई। बर्थडे बॉय हमेशा की तरह कूल लुक में दिखाई दिए। कॉन्सर्ट में निक ने अपना बर्थडे केक कट किया और स्टेज के नीचे खड़ी वाइफ प्रियंका को लिप किस किया। इस खास दिन मनाने के बाद निक ने सभी को धन्यवाद भी दिया।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

    प्रियंका चोपड़ा ने यूं किया विश

    प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के बर्थडे पर इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें शेयर कर एक प्यार भरा नोट किया, उन्होंने लिखा, "तुम्हारे लिए जश्न मनाना मेरी सबसे बड़ी खुशी है। तुमने मुझे कई रास्तों पर चलने के लिए मोटिवेट किया, जो मुझे आसान नहीं लगते थे। तुमने मुझे वह सुकून दिया, जिससे मैं हमेशा अनजान थी। तुमने ऐसा प्यार दिया, जो सिर्फ तुम दे सकते हो। मेरे बर्थडे बॉय मैं तुमसे प्यार करती हूं। मुझे उम्मीद है कि तुम्हारे सारे सपने पूरे हों। हैप्पी बर्थडे बेबी।