Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra ने निक जोनस को KISS करते हुए विश किया बर्थडे, कहा- 'तुमने वो सुकून दिया जिससे मैं अनजान थी'

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 10:52 AM (IST)

    Nick Jonas Birthday हॉलीवुड सिंगर निक जोनस ने 16 सितंबर 2023 को अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को रोमांटिक अं ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra ने पति निक जोनस को विश किया बर्थडे। Photos - Instagram
    Priyanka Chopra ने पति निक जोनस को विश किया बर्थडे। Photos - Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra On Nick Jonas Birthday: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ग्लैमर वर्ल्ड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने पति निक जोनस को जन्मदिन की बधाई दी है।

    प्रियंका ने निक को विश किया बर्थडे

    मशहूर सिंगर निक जोनस ने 16 सितंबर 2023 को अपना 31वां जन्मदिन मनाया। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति को बर्थडे विश करते हुए एक प्यारा पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने पति निक के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं।

    यह भी पढ़ें- Nick Jonas: परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर धड़ाम से गिरे प्रियंका के पति निक जोनस, वीडियो देख फैंस हुए परेशान

    एक फोटो में प्रियंका चोपड़ा पति निक को किस करते हुए नजर आ रही हैं। ये तस्वीर निक के बर्थडे पार्टी की लग रही है। व्हाइट कलर की ड्रेस में हमेशा की तरह देसी गर्ल गजब ढा रही हैं। वहीं, प्रिंटेड शर्ट और पैंट में निक भी कम हैंडसम नहीं लग रहे हैं। 

    प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर और भी तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में निक गोल्फ खेलते नजर आ रहे हैं तो वहीं एक फोटो में बोतल से अपनी बेटी को दूध पिलाते हुए दिख रहे हैं। पिता-बेटी की ये प्यारी तस्वीर दिल छू लेने वाली है। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने पति के लिए एक प्यार भरा मैसेज शेयर किया है। एक्ट्रेस ने लिखा-

    तुम्हारे लिए जश्न मनाना मेरी सबसे बड़ी खुशी है। तुमने मुझे कई रास्तों पर चलने के लिए मोटिवेट किया, जो मुझे संभव नहीं लगते थे। तुमने मुझे वह सुकून दिया, जिससे मैं हमेशा अनजान थी। तुमने ऐसा प्यार दिया, जो सिर्फ तुम दे सकते हो। मेरे बर्थडे बॉय मैं तुमसे प्यार करती हूं। मुझे उम्मीद है कि तुम्हारे सारे सपने पूरे हों। हैप्पी बर्थडे बेबी।

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी। निक, प्रियंका से 10 साल छोटे हैं, फिर भी उनके बीच का प्यार हर किसी को इंस्पायर करता है। कपल एक बेटी के माता-पिता हैं, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है।

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra बेटी मालती के साथ 'फैशन क्वीन' बनकर निकलीं लंच डेट पर, फैंस ने लाडली को बताया 'एंजल'