Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रियंका चोपड़ा की Citadel को लगा झटका! सीजन 2 के बाद खत्म हो जाएगी पॉपुलर सीरीज?

    Updated: Fri, 18 Apr 2025 08:13 PM (IST)

    सिटाडेल सीरीज (Citadel) को खूब पसंद किया गया है। इससे जुड़ा हर अपडेट फैंस की एक्साइटमेंट को डबल कर देता है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के फैंस ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा की सिटाडेल पर आया बड़ा अपडेट (Photo Credit- IMDb)
    प्रियंका चोपड़ा की सिटाडेल पर आया बड़ा अपडेट (Photo Credit- IMDb)

    HighLights

    1. प्रियंका चोपड़ा की सिटाडेल पर आया अपडेट
    2. सिटाडेल सीजन 2 के बाद हो जाएगी खत्म
    3. रूसो ब्रदर्स की सीरीज का नहीं आएगा कोई और पार्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिटाडेल को ग्लोबल फ्रेंचाइजी के तौर पर बनाया गया था। इसके पहले सीजन में प्रियंका चोपड़ा के काम को पसंद किया गया। इन दिनों ओटीटी लवर्स इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। अब अपडेट सामने आया है कि सिटाडेल का दूसरा सीजन इसके यूनिवर्स का आखिरी पार्ट होगा। इसके बाद रूसो ब्रदर्स इसके किसी अपकमिंग सीजन को लेकर नहीं आएंगे। इसका मतलब है कि कहानी को दूसरे पार्ट में ही खत्म कर दिया जाएगा। ऐसे में सिटाडेल का दूसरा पार्ट और ज्यादा रोचक होने वाला है। 

    वरुण धवन और समांथा रुथ प्रभु की सिटाडेल: हनी बनी के पहले सीजन को पसंद किया गया, लेकिन मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन को बनाने से पहले ही मना कर दिया था। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन की कोई योजना ही नहीं बनाई थी। ऐसे में इसका दूसरा सीजन कैंसिल नहीं किया गया है, क्योंकि वह कभी आने वाला ही नहीं था।

    प्रियंका चोपड़ा की सिटाडेल का नहीं आएगा तीसरा सीजन

    इसके बाद अब अपडेट सामने आया है कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और रिचर्ड मैडन स्टारर मेन अमेरिकी सीरीज सिटाडेल का दूसरा सीजन इस यूनिवर्स का आखिरी पार्ट होगा। इसके बाद मेकर्स कहानी को आगे नहीं बढ़ाएंगे, क्योंकि इस यूनिवर्स को इस पार्ट के साथ खत्म कर दिया जाएगा।

    ये भी पढ़ें- फिल्मों में आएंगी Priyanka Chopra की बेटी? पापा Nick Jonas ने बता दिया 3 साल की मालती का फ्यूचर प्लान

    अमेजन ने हाल ही में अपने आधिकारिक बयान में बताया कि सिटाडेल: हनी बनी (भारत) और सिटाडेल डायना (इटली), जो इस सीरीज के स्पिन-ऑफ थे, अब आगे नहीं बनाए जाएंगे। इतना ही नहीं, इस बात की भी पुष्टि की गई है कि मेन अमेरिकी सीरीज सिटाडेल का दूसरा सीजन साल 2026 में आएगा।

    खबरें और भी

    सिटाडेल का प्लान आखिर क्या था?

    रूसो ब्रदर्स ने सिटाडेल को ग्लोबल फ्रेंचाइजी के तौर पर बनाया था। इसे लेकर यह प्लान था कि पहले अमेरिका वाला सीजन आएगा, फिर भारत, इटली और मैक्सिको के वर्जन रिलीज होंगे। वहीं, सिटाडेल के दूसरे सीजन को उन सभी के बीच या आखिर में लाने का विचार शुरुआत से था।

    खैर, अब इसका मैक्सिकन वर्जन पहले ही कैंसिल हो चुका है। इसके अलावा, स्पेन और जापान वर्जन के भी अटकने की संभावना जताई जा रही है। अमेजन ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि भारत और इटली के वर्जन की कहानी को अब सिटाडेल 2 में दिखाया जाएगा। फिलहाल हर किसी को प्रियंका चोपड़ा स्टारर सीरीज सिटाडेल के दूसरे पार्ट का इंतजार है।

    ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra के हाथ आई एक और बड़ी फिल्म, महेश बाबू के बाद इस एक्टर के साथ लगाएंगी कॉमेडी का तड़का