Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka And Sophie: जेठ जो जोनस और सोफी टर्नर के तलाक से प्रियंका हो रही है परेशान, जानें पूरा मामला

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 06:11 PM (IST)

    Priyanka Chopra And Sophie Turner सोफी टर्नर (Sophie Turner) और जो जोनस (Joe Jonas) तलाक के बाद अपनी दोनों बेटियों विला और डेल्फिन की कस्टडी को लेक ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra And Sophie Turner Photo Credit instagram
    Priyanka Chopra And Sophie Turner Photo Credit instagram

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Priyanka Chopra And Sophie Turner: पिछले एक महीने से हॉलीवुड स्टार सोफी टर्नर (Sophie Turner) और  जो जोनस (Joe Jonas) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। इस कपल ने सितंबर में अपनी चार साल पुरानी शादी को खत्म कर दिया।

    अब दोनों के बीच बेटियों विला और डेल्फिन की कस्टडी को लेकर विवाद जारी है। ये मामला कोर्ट तक जा पहुंचा है। ऐसे में अब खबर है कि  प्रियंका चोपड़ा पर इसका काफी असर पड़ रहा है, क्योंकि उनकी बेटियों के साथ उनका बेहद करीबी रिश्ता था।

    यह भी पढ़ें- Joe Jonas से तलाक की घोषणा के बाद उनकी 'Ex' टेलर स्विफ्ट के साथ डिनर पर गयीं सोफी टर्नर, तस्वीरें वायरल

    जो और सोफी के तलाक से पीसी परेशान

    शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा का रिश्ता सोफी टर्नर के साथ बहनों जैसा रहा। इतना ही नहीं वह वेकेशन और पार्टीज में भी सोफी के साथ खूब मस्ती करती दिखाई दी हैं। ऐसे में अब जो से तलाक लेने के बाद प्रियंका का रिश्ता सोफी से कमजोर होता नजर आ रहा है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, सोफी-जो और प्रियंका-निक जोनस लंदन शिफ्ट होने वाले थे, लेकिन वहां जाने से पहले ही जो और सोफी में तलाक हो गया। प्रियंका, सोफी-जो और उनके बच्चों से प्यार करती हैं, इसलिए वह अलग हुए कपल की हिरासत की लड़ाई से निपटने में उनका साथ दे रही हैं।

    प्रियंका ने नहीं की तलाक के बारे में कोई टिप्पणी

    जो और सोफी ने पिछले महीने पहले सोशल मीडिया पर तलाक का एलान किया था। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा था, शादी के चार शानदार साल के बाद हमने आपसी सहमति से अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है। ऐसा क्यों है, इसके बारे में कई अटकलें हैं, लेकिन वास्तव में यह एक संयुक्त निर्णय है और हमें पूरी उम्मीद है कि हर कोई हमारे और हमारे बच्चों की गोपनीयता के लिए हमारी इच्छाओं का सम्मान कर सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जो जोनस की Ex गर्लफ्रेंड के अपार्टमेंट में किराए पर रह रही हैं सोफी टर्नर, हाथ में पहने थी शादी की अंगूठी