विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rebel Moon 2 Trailer: ब्रह्मांड में छिड़ने वाली है अस्तित्व और बदले की सबसे बड़ी जंग, एक्शन से भरपूर ट्रेलर

Published: Tue, 19 Mar 2024 05:47 PM (IST)

Rebel Moon Part 2 Trailer नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गया है। जैक स्नायडर निर्देशित रिबेल मून स्पेस एडवेंचर फिल्म है ...और पढ़ें

रिबेल मून पार्ट 2 नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फोटो- इंस्टाग्राम
रिबेल मून पार्ट 2 नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. जैक स्नायडर की रिबेल मून चर्चित फ्रेंचाइजी है
  2. पहली फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी
  3. अब रिबेल मून 2 रिलीज के लिए तैयार है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जैक स्नायडर की स्पेस एंडवेंचर फिल्म रिबेल मून का दूसरा भाग अगले महीने रिलीज हो रही है। फिलहाल इसका ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें एक्शन और रोमांच की तगड़ी डोज देखने को मिल रही है। रिबेल मून का पहला भाग पिछले साल 22 दिसम्बर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। सोफिया बुटेला रिबेल मून में लीड रोल निभाती हैं। 

क्या है रिबेल मून की कहानी?

रिबेल मून- पार्ट वन: अ चाइल्ड ऑफ फायर में सोफिया का किरदार कोरा का है, जो अंतरिक्ष के एक शांत ग्रह पर गांव के लोगों के बीच रहती है। अच्छी फाइटर कोरा बागी मिजाज की है।

कोरा ब्रह्मांड में मदरवर्ल्ड के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकती है और ब्रह्मांड के सबसे बड़े योद्धाओं को अपनी लड़ाई के लिए जमा करती है। पहले भाग में दिखाया गया था कि कोरा योद्धाओं को लेकर गांव पहुंचती है। दूसरे  भाग द स्कारगिवर में कहानी आगे बढ़ेगी। साथ ही कोरा के अतीत के कुछ पन्ने भी खुलेंगे।

यह भी पढ़ें: Citadel: वेब सीरीज में दुनिया में डेब्यू के लिए तैयार Varun Dhawan-समांथा रुथ प्रभु, 'सिटाडेल' का फर्स्ट लुक रिलीज

दूसरे भाग में क्या दिखाया जाएगा?

ट्रेलर में इसकी झलक भी मिलती है। फिल्म में ऐड स्क्राइन मदरवर्ल्ड के विश्वासपात्र और बेलिसेरियस एटिकस के किरदार में हैं। कोरा को ही स्कारगिवर कहा जाता है, क्योंकि उसने बेलिसेरियस से बगावत की थी। बेलिसेरियल ने कोरा को बेटी की तरह पाला था और योद्धा बनाया था। हालांकि, कोरा उससे क्यों नफरत करती है, इसकी भी एक वजह है। 

यह भी पढ़ें: Housefull 5 On OTT: 'हाउसफुल 5' की ओटीटी रिलीज का हुआ एलान, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर होगी ऑनलाइन स्ट्रीम

रिबेल मून पार्ट 2: द स्कारगिवर 19 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। दूसरे भाग को लेकर भी काफी उत्सुकता है। रिबेल मून, अकीरा कुरोसावा की स्टार वार फिल्मों से प्रेरित है। शुरुआत में स्नायडर इस फ्रेंचाइजी को सीरीज के तौर पर डेवलप करना चाहते थे।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।