Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Land Of Bad Release: रसल क्रो और लियाम हेम्सवर्थ स्टारर फिल्म इस दिन होगी रिलीज, पढ़िए क्या है कहानी?

    Updated: Fri, 09 Feb 2024 07:57 PM (IST)

    Land Of Bad Release Out लैंड ऑफ बैड में रसल क्रो और लियाम हेम्सवर्थ मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में लियाम स्पेशल फोर्सेज के ऑफिसर बने हैं वहीं रसल ड ...और पढ़ें

    लैंड ऑफ बैड के पोस्टर पर लियाम और रसल। फोटो- इंस्टाग्राम
    लैंड ऑफ बैड के पोस्टर पर लियाम और रसल। फोटो- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. लैंड ऑफ बैड एक्शन थ्रिलर फिल्म है
    2. फिल्म का निर्देशन विलियन यूबैंक ने किया है
    3. लियाम और ल्यूक हेम्सवर्थ अहम किरदारों में हैं

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Land Of Bad: रसल क्रो (Russel Crowe) और लियाम हेम्सवर्थ (Liam Hemsworth) अभिनीत फिल्म लैंड ऑफ बैड (Land Of Bad) की रिलीज डेट जारी कर दी गई है। फिल्म देश में 16 फरवरी को सिनेमाघरों में उतरने वाली है। मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर आइनॉक्स ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

    एक्शन थ्रिलर लैंड ऑफ बैड का निर्देशन विलियम यूबैंक (Willam Eubank) ने किया है। डेविड फ्रिगेरियो (David Frigerio) के साथ मिलकर उन्होंने फिल्म का लेखन भी किया है। लैंड ऑफ बैड में रसल क्रो और लियाम के अलावा ल्यूक हेम्सवर्थ, रिकी व्हिटल और माइलो वेंटिमिगलिया भी अहम किरदारों में हैं।

    कॉवर्ट ऑपरेशन की कहानी है 'लैंड ऑफ बैड'

    फिल्म की कहानी स्पेशल फोर्सेज के कॉवर्ट ऑपरेशन पर केंद्रित है, जो दक्षिणी फिलीपिंस में अंजाम दिया जाता है, मगर यह 48 घंटे के सरवाइवल बैटल में तब्दील हो जाता है। 

    यह भी पढ़ें: February Movies: बॉलीवुड और साउथ से हॉलीवुड तक, फरवरी में रिलीज हो रहीं ये फिल्में

    View this post on Instagram

    A post shared by Liam Hemsworth (@liamhemsworth)

    फिल्म की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, जब एक एलीट एक्सट्रैक्शन टीम दुश्मन के इलाके में अंदर तक दाखित होती है तो बिगड़ैल ऑफिसर किन्नी दुश्मनों से घिर जाता है, लेकिन वो अपने किसी भी साथी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। अब उनकी सारी उम्मीदें एयरफोर्स ड्रोन पायलट रीपर पर टिकी हैं। रीपर के रोल में रसल क्रो हैं। 

    लियाम और ल्यूक, चर्चित एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ के भाई हैं, जो थॉर (Thor) के किरदार के लिए जाने जाते हैं। ल्यूक सबसे बड़े हैं और लियाम सबसे छोटे। लियाम नेटफ्लिक्स की सीरीज द विचर में गेराल्ट ऑफ रिविया के रोल में नजर आने वाले हैं। उन्होंने हेनरी कैविल को रिप्लेस किया है। 

    हॉलीवुड के लिए हल्का रहा ये साल

    देश में यह साल हॉलीवुड के लिए अच्छा नहीं रहा है। जनवरी से अभी तक जो भी हॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई हैं, उन्हें बड़ी सफलता नहीं मिली है। 9 फरवरी को द आयरन क्लॉ (The Iron Claw) रिलीज हुई है। 

    खबरें और भी

    अगले हफ्ते 16 फरवरी को मारवल की मैडम वेब (Madame Web) रिलीज होगी, जिस पर उम्मीदें टिकी हैं। डकोटा जॉनसन स्टारर फिल्म है भारत में अच्छा कारोबार कर सकती है। यह स्पाइडरमैन सीरीज की फिल्म है। (With Inputs From ANI)

    यह भी पढ़ें: 31 साल बड़े एक्टर के साथ इंटीमेट हुईं Wednesday एक्ट्रेस जेना ओरटेगा, भड़के लोगों ने सीन को बताया घटिया