Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    February Movies: रजनीकांत की 'लाल सलाम' से शाहिद की 'तेरी बातों में...' तक, फरवरी में रिलीज हो रहीं ये फिल्में

    Updated: Fri, 02 Feb 2024 02:00 PM (IST)

    Upcoming Movies February 2024 List फरवरी प्यार का महीना माना जाता है लेकिन इस बार रोमांटिक फिल्में ज्यादा नहीं हैं। शाहिद कपूर और कृति सेनन की तेरी बा ...और पढ़ें

    फरवरी में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट। फोटो- इंस्टाग्राम
    फरवरी में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट। फोटो- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. फरवरी में हिंदी, अंग्रेजी और साउथ की फिल्में रिलीज होंगी
    2. फरवरी की सबसे बड़ी हिंदी रिलीज शाहिद-कृति की फिल्म है
    3. लाल सलाम और भ्रमयुगम साउथ की मोस्ट अवेटेड फिल्में हैं

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Upcoming Movies in Cinemas: साल के दूसरे महीने में शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी बड़े पर्दे पर आ रही है। वहीं, थलाइवा रजनीकांत अपने फैंस को 'लाल सलाम' ठोकेंगे। फरवरी में हिंदी फिल्मों का बाजार रिलीज के हिसाब से कुछ ठंडा रहेगा। हालांकि, साउथ फिल्में सिनेमाघरों की चहल-पहल बरकरार रखेंगी।

    हॉलीवुड से भी कुछ दिलचस्प फिल्में आ रही हैं, जिनमें चर्चित कलाकारों ने काम किया है। पूरे महीने की फिल्मों पर एक सरसरी नजर डालते हैं और देखते हैं कि कौन सी फिल्म कब रिलीज हो रही है?

    हिंदी फिल्में

    तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

    अमित जोशी और आराधना शाह निर्देशित यह रोमांटिक साइ फाइ ड्रामा है, जिसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल्स में हैं। दोनों कलाकारों की साथ में पहली फिल्म है। कहानी एक इंसान और रोबोट के बीच प्यार की है। 

    रिलीज डेट: 9 फरवरी

    यह भी पढ़ें: New OTT Releases: ओटीटी पर इस हफ्ते सिकंदर से लेकर 'सैंधव' तक मचाएंगे धमाल, ये फिल्में और सीरीज हो रहीं रिलीज

    मिर्ग

    तरुण शर्मा निर्देशित मिर्ग एक्शन कॉमेडी है। दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक, वेटरन एक्टर राज बब्बर, अनूप सोनी, श्वेताभ सिंह अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। 

    रिलीज डेट: 9 फरवरी

    कुछ खट्टा हो जाए

    गुरु रंधावा इस फिल्म के साथ हिंदी फिल्मों में पारी शुरू कर रहे हैं। सई मांजरेकर फीमेल लीड में हैं। इस रॉम कॉम का निर्देशन जी अशोक ने किया है। अनुपम खेर भी एक खास किरदार में दिखेंगे।

    रिलीज डेट- 16 फरवरी

    कुसुम का ब्याह

    सुवेंदु राज घोष निर्देशित यह सोशल ड्रामा फिल्म है। लवकांश सिंह, सुजाना दारजी, प्रदीप चोपड़ा और राजा सरकार अहम भूमिकाओं में हैं।

    रिलीज डेट: 16 फरवरी

    क्रैक- जीतेगा... तो जिएगा

    विद्युत जाम्वाल और नोरा फतेही स्टारर फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। यह एक्शन स्पोर्ट्स फिल्म है, जो अंडरग्राउंड स्पोर्ट्स के बारे में है।

    रिलीज डेट- 23 फरवरी

    मेरे महबूब मेरे सनम

    विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म की रिलीज को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आनंद तिवारी निर्देशित यह रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, नेहा धूपिया और एमी विर्क भी अहम किरदारों में हैं।

    खबरें और भी

    रिलीज डेट- 23 फरवरी

    आर्टिकल 370

    आदित्य सुहास जम्भाले निर्देशित फिल्म में यामी गौतम लीड रोल में हैं। यह फिल्म जम्मू-कश्मीर राज्य में धारा 370 हटाने के बाद की घटनाओं को दिखाती है। 

    रिलीज डेट- 23 फरवरी

    यह भी पढ़ें: मुंबई का वो केस जिसने दहला दिया था हर मां का दिल, शीना बोरा मर्डर केस पर Netflix की डॉक्युमेंट्री

    साउथ फिल्में

    डेविल

    ये हॉरर थ्रिलर तमिल फिल्म है। पूर्णा, विदर्थ, थिरुगन लीड रोल्स में हैं। जी आर आदित्य ने फिल्म का निर्देशन किया है। 

    रिलीज डेट: 2 फरवरी

    लाल सलाम

    रजनीकांत की इस फिल्म का उनके फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इसका निर्देशन उनकी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया है। फिल्म में रजनीकांत के साथ विष्णु विशाल और विक्रांत लीड रोल्स में हैं। फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है। 

    रिलीज डेट: 9 फरवरी

    भैरवाकोना

    रिलीज डेट: 15 फरवरी

    भ्रमयुगम

    रिलीज डेट: 15 फरवरी

    राहुल सदाशिवन निर्देशित यह मलयालम की हॉरर फिल्म है, जिसमें दिग्गज कलाकार ममूटी ने लीड रोल निभाया है। यह पैन इंडिया फिल्म है, जो हिंदी में भी रिलीज होगी।

    ऑपरेशन वेलेंटाइन

    रिलीज डेट: 16 फरवरी

    यह तेलुगु फिल्म है, जो पैन इंडिया रिलीज होगी। यह एरियल एक्शन फिल्म है। वरुण तेज इस फिल्म से हिंदी बेल्ट में डेब्यू कर रहे हैं। मानुषी छिल्लर फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी।

    सायरन 108

    रिलीज डेट: 16 फरवरी

    हॉलीवुड फिल्में

    एरिगिल

    रिलीज डेट: 2 फरवरी

    यह स्पाइ एक्शन कॉमेडी फिल्म है। हेनरी कैविल, ब्रिस डल्लास हॉवर्ड, सैम रॉकवेब, दुआ लीपा, कैथरीन ओहारा, जॉन सीना अहम किरदारों में दिखेंगे। 

    एनॉटमी ऑफ अ फॉल

    रिलीज डेट: 2 फरवरी

    यह फ्रेंच लीगल ड्रामा थ्रिलर फिल्म है। यह दो गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स जीत चुकी है और 96th ऑस्कर अवॉर्ड्स में यह फिल्म पांच कैटेगरीज में नॉमिनेटेड है। 

    मैडम वेब

    रिलीज डेट: 16 फरवरी

    यह मारवल की नई सुपरहीरो फिल्म है, जिसमें डकोटा जॉनसन लीड रोल में हैं। यह सोनी के स्पाइडरमैन यूनिवर्स की चौथी फिल्म है। एसजे क्लार्कसन ने इसे निर्देशित किया है।

    डकोटा कैसी वेब का किरदार में नजर आएंगे। डकोटा को फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे फिल्म से काफी शोहरत मिली थी। यह इरोटिक रोमांटिक फिल्म भारत में बैन कर दी गई थी।