Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पर्दे पर फिर लौटेगा मार्वल का सुपरहीरो Deadpool, पार्ट-4 पर रयान रेनॉल्ड्स ने दिया अपडेट

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 09:56 AM (IST)

    मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का सुपरहीरो कैरेक्टर डेडपूल एक बार फिर से वापसी करने की तैयारी में है। ...और पढ़ें

    डेडपूल 4 पर आया अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    डेडपूल 4 पर आया अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. डेडपूल 4 को लेकर आया मेजर अपडेट

    2. अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स ने किया कन्फर्म

    3. मार्वल का सुपरहीरो है डेडपूल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) के बैनर तले बनने वालीं सुपरहीरोज मूवीज का क्रेज काफी देखने को मिलता है। कैप्टन अमेरिका से लेकर स्पाइडर मैन तक तमाम एमसीयू मूवीज ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। इसके अलावा डेडपूल भी मार्वल का वह सुपरहीरो कैरेक्टर है, जिसे इंडिया में काफी पसंद किया जाता है। 

    अब खबर आ रही है कि एमसीयू डेडपूल 4 (Deadpool 4) की तैयारी में लगा हुआ है, जिसका कन्फर्मेशन हॉलीवुड अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स (Ryan Reynolds) की तरफ से आया है। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में जानते हैं।

    तैयारी में डेडपूल का चौथा पार्ट

    हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर के तौर पर रयान रेनॉल्ड्स को जाना जाता है। ये वही कलाकार हैं, जो पर्दे पर पिछले 10 सालों से डेडपूल की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में रयान रेनॉल्ड्स ने संडे टूडे को एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है और इस दौरान उन्होंने डेडपूल 4 की तरफ इशारा किया है।

    यह भी पढ़ें- Taylor Swift की शादी में बड़ा ड्रामा! बेस्ट फ्रेंड ब्लेक लाइवली को नहीं मिला न्योता, गिगी हदीद ने बढ़ाईं मुश्किलें

    deadpool movie (2)

    रयान ने कहा है- मैंने कुछ आइडियाज को लिखकर तैयार किया है। लेकिन मैं डेडपूल को फिर से केंद्र में रखकर कोई सोलो फिल्म नहीं बनाना चाहता। हां एक टीम-अप के आधार पर फिल्म में डेडपूल स्पोर्टिंग रोल के तौर पर मौजूद रहेगा और इससे वह किरदार ज्यादा बेहतर और मजेदार लगता है। मार्वल स्टूडियोज के साथ इस मामले को लेकर फिलहाल सिर्फ विचार विमर्श चल रहा है। 

    खबरें और भी

    deadpool movie

    रयान रेनॉल्ड्स के इस बयान के सामने आने के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है कि साल 2024 में आई डेडपूल वर्सेस वूल्वरिन की तरह आने वाले समय में डेडपूल 4 में एक्स-मैन फ्रेंचाइजी के कई किरदार एक साथ नजर आ सकते हैं। 

    डेडपूल का 10 साल का इतिहास

    दरअसल मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स द्वारा साल 2016 में पहली बार सुपरहीरो डेडपूल फिल्म की शुरुआत हुई थी। एमसीयू का ये सुपरहीरो अन्य कैरेक्टर्स से काफी अलग और चुलबुला है, जो बड़बोलेपन की वजह से फैंस का फेवरेट बना है। इसके बाद 2018 में डेडपूल 2 आई थी और फिर 2024 में इसका तीसरा पार्ट डेडपूल वर्सेस वूल्वरिन को रिलीज किया गया था, जिसमें रयान रेनॉल्ड्स के साथ अभिनेता ह्यू जैकमैन नजर आए थे।

    यह भी पढ़ें- Avengers: Doomsday का धमाकेदार ट्रेलर आउट, दुनिया को तबाही से बचाने लौटे एवेंजर्स, Robert Downey ने लूटी लाइमलाइट