विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Selena Gomez को दोस्त से मिली थी एमी अवॉर्ड नॉमिनेशन की खबर, खुद सिंगर ने बताया मजेदार किस्सा

Published: Sun, 25 Aug 2024 07:21 PM (IST)

अभिनेत्री सेलेना गोमेज ( Selena Gomez ) 424 मिलियन फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो ...और पढ़ें

मशहूर अभिनेत्री और सिंगर सेलेना गोमेज (फोटो इंस्टाग्राम)
मशहूर अभिनेत्री और सिंगर सेलेना गोमेज (फोटो इंस्टाग्राम)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और सिंगर सेलेना गोमेज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सिंगर इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको को डेट कर रही हैं और जल्द उनसे शादी करने की भी खबर हैं।

इन सबके बीच एक्ट्रेस ने अपने एमी अवॉर्ड नॉमिनेशन को लेकर एक मजेदार खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे उन्हें पता चला था कि इतने बड़े अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुई हैं।

वो मुझ पर हंसने लगी थीं

हर साल एमी पुरस्कार का आयोजन किया जाता है। यह टेलीविजन निर्माण पुरस्कार है व मनोरंजन पर केंद्रित है। इसे टेलीविजन का अकादमी पुरस्का, टोनी पुरस्कार और ग्रैमी पुरस्कार के बराबर माना जाता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस को एमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट किए जाने के बारे में अपनी एक दोस्त के मैसेज से पता चला था। गोमेज ने अमेरिकी टीवी शो "एक्स्ट्रा" को बताया कि, "मुझे वास्तव में मेरे एक मित्र से बधाई मैसेज मिला तो मैंने पूछा, 'किस लिए? फिर वो मुझपर हंसने लगी और फिर मेरी टीम ने मुझे फोन करके बताया।

यह भी पढ़ें- ब्वॉयफ्रेंड के नाम का पेंडेंट फ्लॉन्ट करती नजर आईं Selena Gomez, चेहरे की स्माइल लूट लेगी आपका दिल

'विजार्ड ऑफ वेवर्ली प्लेस' गाना है फेमस

बता दें, सिंगर ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी, जब उन्होंने 'विजार्ड ऑफ वेवर्ली प्लेस' में अभिनय किया था और उसके बाद संगीत में एक सफल करियर बनाया। इसके अलावा उन्होंने मिस्ट्री कॉमेडी सीरीज में अच्छा काम किया था। 

एक्ट्रेस की आने वाली सीरीज 

सेलेना अपनी सीरीज 'ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग' के अगले सीजन को लेकर छाई हुई हैं। इस बार सीजन 4 आने वाला है और इसका प्रीमियर मंगलवार 27 अगस्त को होगा। गोमेज को स्टीव मार्टिन और मार्टिन शॉर्ट की इस कॉमेडी सीरीज में के लिए नामांकित किया गया है। भले ही उसे प्रशंसा मिले या नहीं लेकिन वो एक विजेता की तरह महसूस करती हैं। 

उन्होंने कहा, "मैं ऐसे शो में शामिल होकर सम्मानित महसूस कर रही हूं, जिसे मान्यता मिली है। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूं, क्योंकि बहुत सारे बेहतरीन शो हैं और यहां तक ​​कि इस तरह का मौका मिलना भी मेरे लिए सम्मान की बात है।" 

यह भी पढ़ें- Selena Gomez ने ब्वॉयफ्रेंड Benny Blanco संग की सगाई, सिंगर की फोटो देख फैंस ने दिए रिएक्शन!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।