Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Selena Gomez जल्द ब्वॉयफ्रेंड से करने वाली हैं शादी, टिकटॉक ऐप पर एक्ट्रेस ने दिया बड़ा हिंट

    Updated: Thu, 22 Aug 2024 07:25 PM (IST)

    अमेरिकन एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज ने हाल ही में अपना 32वां जन्मदिन मनाया था। उनका जन्म अमेरिका के टेक्सास के ग्रैंड प्रेयरी शहर में हुआ था। बता द ...और पढ़ें

    सिंगर सेलेना गोमेज की शादी (फोटो इंस्टाग्राम)
    सिंगर सेलेना गोमेज की शादी (फोटो इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. 2023 से बेली ब्लैंको को कर रही हैं डेट
    2. बीते दिनों कपल ने की थी गुपचुुप सगाई
    3. सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली फीमेल है सिंगर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक तरफ जहां हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज और अभिनेता बेन एफ्लेक की तलाक की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल  हो रही हैं। तो वहीं दूसरी सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज की शादी की खबर सामने आ रही हैं।

    बीते दिनों उन्होंने अपना 32वां जन्मदिन मनाया था। बर्थडे के बाद खबर सामने आई कि सिंगर ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको से गुपचुप सगाई कर ली है।

    सेलेना गोमेज ने दिया हिंट

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक,  सेलेना गोमेज  ने हिंट दिया है कि वो अपने लवर बेनी ब्लैंको के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। सोशल मीडिया पर फैंस का कहाना है कि उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में उन्होंने टिकटॉक पर सीएमजी वेडिंग्स एंड इवेंट्स पेज को फॉलो करना शुरू कर दिया था। एक्ट्रेस के इस कदम से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

    यह भी पढे़ं-  ब्वॉयफ्रेंड के नाम का पेंडेंट फ्लॉन्ट करती नजर आईं Selena Gomez, चेहरे की स्माइल लूट लेगी आपका दिल

    टिकटॉक पर भी फेमस है सिंगर 

    बता दें, सेलेना टिकटॉक पर बस 73 अकाउंट्स को फॉलो करती हैं, जिसमें से एक  सीएमजी वेडिंग्स एंड इवेंट्स भी शामिल हो गया है। बीते दिनों सेलेना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह मिरर सेल्फी लेते हुए नजर आई थी। हालांकि, फोटो में उनका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा था। इस फोटो में जिस चीज ने फैंस का ध्यान खींचा वो थी सेलेना की रिंग फिंगर, जिसे उन्होंने दिल वाले इमोजी से छुपा दिया है।

    'ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग 4' जल्द होगा रिलीज

    सेलेना अपनी सीरीज 'ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग' के अगले सीजन को लेकर छाई हुई हैं। इस बार सीजन 4 आने वाला है और इसका प्रीमियर मंगलवार 27 अगस्त को होगा। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Selena Gomez (@selenagomez)

    सेलेना गोमेज का करियर

    बता दें, सेलेना को उनकी एल्बम 'सेलेना गोमेज एंड द सीन' के लिए काफी जाना जाता है। उन्होंने बचपन से भी अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह म्यूजिक इंडस्ट्री में आई और अपनी एक अलग पहचान बनाई। एक्ट्रेस ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Selena Gomez ने ब्वॉयफ्रेंड Benny Blanco संग की सगाई, सिंगर की फोटो देख फैंस ने दिए रिएक्शन!