Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमेरिकन सिंगर Katy Perry 5 महिलाओं के साथ भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान, Blue Origin के मिशन से रचेंगी इतिहास

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Mon, 14 Apr 2025 02:19 PM (IST)

    हॉलीवुड से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पॉपुलर सिंगर Katy Perry अब अंतरिक्ष की सैर पर जाने वाली हैं। अपनी दमदार आवाज से दुनियाभर में पहचान बना चुकी क ...और पढ़ें

    स्पेस में जाएंगी केटी पेरी समेत 6 महिलाएं (Photo Credit- Instagram)
    स्पेस में जाएंगी केटी पेरी समेत 6 महिलाएं (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. केटी पेरी समेत 6 महिलाएं रचेंगी इतिहास
    2. ब्लू ओरिजिन का ऑल-वुमन फ्लाइट मिशन
    3. लाइव स्ट्रीमिंग के लिए किए गए खास इंतजाम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 14 अप्रैल को इतिहास रचने जा रहा है, जब पश्चिम टेक्सास (West Texas) से ब्लू ओरिजिन (Blue Origin’s NS-31) की पहली ऑल-वुमन स्पेस फ्लाइट अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाली है। इस खास मिशन – NS-31 – का हिस्सा होंगी दुनिया की छह दमदार महिलाएं, जिनमें पॉप सेंसेशन केटी पेरी (Katy Perry in space), टीवी आइकन गेल किंग, पत्रकार लॉरेन सांचेज, नासा की रॉकेट वैज्ञानिक आयशा बोवे, बायोएस्ट्रोनॉटिक्स की शोधकर्ता अमांडा गुयेन, और फिल्ममेकर केरियन फ्लिन शामिल हैं।

    यहां पर होगी मिशन की लाइव स्ट्रीमिंग

    यह मिशन अंतरिक्ष की आधिकारिक सीमा – कर्मन रेखा – के पार जाने वाला है। उड़ान के दौरान ये महिलाएं शून्यता (Zero Gravity) का अनुभव करेंगी और अंतरिक्ष से पृथ्वी के बेमिसाल नजारे भी देख सकेंगी। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के स्वामित्व वाली इस कंपनी द्वारा आयोजित यह मिशन पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणा बनेगा और इसका सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

    Photo Credit- Instagram

    ब्लू ओरिजिन इस मिशन को अपनी वेबसाइट पर भारतीय समय अनुसार शाम 7:00 बजे लाइव स्ट्रीम करेगा। लॉन्च विंडो स्थानीय समय (CDT) अनुसार सुबह 8:30 बजे खुलेगी। इसके अलावा, पैरामाउंट प्लस भी मिशन की पूरी कवरेज देगा, और संभावना है कि लॉन्च को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

    Photo Credit- Instagram

    मिशन पैच में छुपी है हर महिला की कहानी

    इस स्पेशल मिशन के लिए ब्लू ओरिजिन ने एक प्रतीकात्मक पैच भी तैयार किया है, जो हर एक महिला की कहानी और जुनून को दर्शाता है।

    • आयशा बोवे को समर्पित "टारगेट स्टार" उनके ऊंचे लक्ष्यों की प्रतीक है।

    • अमांडा गुयेन के लिए न्याय का तराजू उनके सामाजिक न्याय के संघर्ष को दर्शाता है।

    • गेल किंग के लिए शूटिंग स्टार माइक उनके पत्रकारिता के समर्पण का प्रतीक है।

    • केटी पेरी को रंग-बिरंगी आतिशबाजी से दर्शाया गया है, जो उनकी संगीत और सामाजिक कार्यों की चमक को दिखाती है।

    • केरियन फ्लिन को फिल्म रील से और लॉरेन सांचेज को उनकी किताब "फ्लिन द फ्लाई" के किरदार से पैच में जगह मिली है।

    यह मिशन सिर्फ एक उड़ान नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और विविधता का प्रतीक बनकर उभर रहा है। कैटी पैरी के फैंस इस खबर को सुनकर काफी एक्साइटेड हैं। 

    ये भी पढ़ें- ICU में 'हैरी पॉटर' स्टार Nick Moran, गंभीर हालत में हुई इमरजेंसी सर्जरी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

    खबरें और भी