Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इमोशनल निकली Spider-Man की जर्नी, 'हल्क' के साथ हुई हाथापाई, सामने आया 'ब्रांड न्यू डे' का धमाकेदार ट्रेलर 

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 09:52 AM (IST)

    मार्वल स्टूडियोज की अगली पेशकश स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे का फाइनल ट्रेलर रिलीज से पहले रिलीज किया गया है। ...और पढ़ें

    स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे का फाइनल ट्रेलर आउट

    2. इस दिन रिलीज होगी स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे

    3. टॉम हॉलैंड की फिल्म का सबको इंतजार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेप्रेमी अगर किसी हॉलीवुड फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो वह स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे (Spiderman Brand New Day) है। जी हां मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स यानी एमसीयू की इस अगली पेशकश को लेकर इंडियन ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। 

    स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे की रिलीज से पहले मेकर्स की तरफ से इसका फाइनल ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें पीटर पार्कर यानी स्पाइडर मैन की पर्सनल जर्नी की इमोशन कहानी के साथ-साथ एक्शन एडवेंचर भी दिखाया गया है। आइए एक नजर स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे के इस लेटेस्ट ट्रेलर पर डालते हैं-

    सामने आया स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे का फाइनल ट्रेलर

    जैसे-जैसे स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, ठीक वैसे-वैसे मेकर्स टॉम हॉलैंड (Tom Holland) स्टारर इस सुपरहीरो फिल्म को लेकर फुल तैयारी में नजर आ रहे हैं। अब रिलीज से चंद दिन पहले मेकर्स ने स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे का फाइनल ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसे इस हॉलीवुड मूवी के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है। 

     

    यह भी पढ़ें- The Odyssey के रास्ते में कांटे बिछाने आ रही टॉम हॉलैंड की Spider-Man: Brand New Day, शुरू हुई एडवांस बुकिंग

    spiderman brand new day trailer (1)

    स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे के में साफ देखा जा रहा है कि पीटर पार्कर अपने खोये दोस्त, बिछड़े प्यार और नई पहचान को लेकर काफी इमोशनल है। अपने ही लोग उसे पहचान नहीं पा रहे हैं, जिससे उसका दिल टूट जाता है। लेकिन ट्रेलर के आगे बढ़ने पर स्पाइडर मैन अपने नए दुश्मन के साथ फाइट करता दिखता है।

    खबरें और भी

    इसके अलावा हल्क के साथ भी उसकी हाथापाई दिखाई गई है। इसके अलावा स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे के इस ट्रेलर में सबसे अधिक ध्यान पीटर पार्कर और उसकी गर्लफ्रेंड एमजे की नजदीकियां दिखाई गईं हैं, जो उसे भूल चुकी है। 

    कुल मिलाकर कहा जाए स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे का ये फाइनल ट्रेलर धमाकेदार है और इसके देखने के बाद इस मूवी के लिए फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। 

    कब रिलीज होगी स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे 

    बात की जाए स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे की रिलीज डेट की तरफ तो टॉम हॉलैंड स्टारर ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 31 जुलाई को रिलीज की जाएगी, जबकि भारत में ये एक दिन पहले थिएटर्स में एंट्री मारेगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी दिन पहले ही ओपन हो चुकी हैं। 

    यह भी पढ़ें- Spider-Man: Brand New Day: रिलीज से पहले भारत में एंट्री मारेगा 'स्पाइडर-मैन', मेकर्स ने खेला बड़ा दांव?