विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Squid Game: 8 महीने जेल की सलाखों के पीछे रहेगा 'स्क्विड गेम' का ये एक्टर, यौन शोषण मामले में हुई सजा

Published: Fri, 15 Mar 2024 09:01 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2024 09:03 PM (IST)

नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज स्क्विड गेम के बारे में भला कौन नहीं जानता। इस सीरीज की स्टार कास्ट को ...और पढ़ें

'स्क्विड गेम' गेम एक्टर को हुई जेल की सजा (Photo Credit-Instagram)
'स्क्विड गेम' गेम एक्टर को हुई जेल की सजा (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. 'स्क्विड गेम' के एक्टर को हुई जेल की सजा
  2. यौन शोषण मामले में ओह यंग सो के खिलाफ हुए एक्शन
  3. जल्द आएगा 'स्क्विड गेम' का सीजन 2

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'स्क्विड गेम' वो पॉपुलर वेब सीरीज रही है, जिसके बारे में खूब चर्चा हुई। जितनी लोकप्रिय 'स्क्विड गेम' रही, उससे कहीं अधिक इसकी स्टार कास्ट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। खासतौर पर सीरीज के 79 साल के एक्टर ओह यंग सो का नाम इस मामले में काफी आगे रहा है।

कुछ सालों पहले एक महिला के साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ को लेकर साउथ कोरियन अभिनेता के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। अब केस को मद्देनजर रखते हुए 'स्क्विड गेम' कलाकार को 8 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।

ओह यंग सो को हुई जेल

लंबे वक्त से इस मामले को लेकर ओह यंग सो का नाम सुर्खियों में बना हुआ है। 'स्क्विड गेम' के रिलीज होने से पहले एक्टर के इस केस को लेकर चर्चा में रहे थे। लेकिन जैसे 2021 में 'स्क्विड गेम' ऑनलाइन रिलीज हुई, उसी साल ओह यंग सो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। हांलाकि उस दौरान 'स्क्विड गेम' एक्टर के विरुद्ध कोई कड़ा एक्शन नहीं लिया है।

इसके बाद इस मामले की शिकायत Suwon District Prosecutors Office (सुवोन जिला अभियोजक कार्यालय) पहुंची। डैडलाइन की खबर के अनुसार कोरिया में जारी समाचारों में कहा जा रहा है कि सुवोन जिला न्यायालय की सेओंगना ब्रांच ने स्क्विड गेम एक्टर के खिलाफ सजा का एलान किया है।

जिसके अनुसार उन्हें यौन शोषण के मामले में दोषी पाते हुए 8 महीने की जेल और 2 साल प्रोबेशन मिला है। बताया ये भी जा रहा है कि इस मामले को लेकर आगे भी ओह यंग सो की सजा का प्रावधान बढ़ाया भी जा सकता है। 

जल्द आएगा स्क्विड गेम का सीजन 2

वेब सीरीज स्क्विड गेम के पहले सीजन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। फैंस इसके दूसरे सीजन का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले स्क्विड गेम 2 की अनाउंसमेंट ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की तरफ की गई है। उसके आधार पर कुछ वक्त बाद इसे रिलीज भी किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें- Netflix की इस सीरीज को लोग बता रहे Squid Game की कॉपी, 8 अगस्त को हो चुकी रिलीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।