Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stranger Things स्टार Mark Withers का हुआ निधन, गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे एक्टर, 15 दिन बाद बेटी ने दी खबर

    Updated: Sat, 07 Dec 2024 12:24 PM (GMT+05:30)

    स्ट्रेंजर थिंग्स और डायनेस्टी स्टार मार्क विथर्स (Mark Withers) का निधन हो गया है। मार्क विथर्स के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। दर्शकों ...और पढ़ें

    मार्क विथर्स का हुआ निधन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    मार्क विथर्स का हुआ निधन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. मार्क विथर्स का हुआ निधन
    2. कैंसर से जूझ रहे थे एक्टर
    3. स्ट्रेंजर थिंग्स में कर चुके थे काम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। कॉमेडियन कबीरी कबीजी सिंह के निधन के बाद हॉलीवुड अभिनेता मार्क विथर्स (Mark Withers) के निधन ने उनके चाहने वालों को दंग कर दिया है। मार्क विदेश में अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर थे। वह 80 के दशक से फिल्मी दुनिया में एक्टिव थे और उन्होंने कई अमेरिकन टीवी शोज में काम किया था।

    टीवी पर्सनैलिटी मार्क विथर्स ने पिछले महीने 77 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी। 15 दिन तक इस खबर को दुनिया से छुपाने के बाद अब अभिनेता की बेटी जेसी विथर्स ने एक स्टेटमेंट के जरिए यह दुखद खबर साझा की है। मार्क का निधन इसी साल 22 नवंबर को हुआ था। वह लंबे समय से अग्न्याशय के कैंसर से जूझ रहे थे।

    भावुक हुई मार्क विथर्स की बेटी

    पिता की याद में बेटी जेसी ने एक स्टेटमेंट में लिखा, "उन्होंने अपनी बीमारी का सामना उसी ताकत और गरिमा के साथ किया, जो उन्होंने अपने काम में दिखाई थी। उन्होंने गर्मजोशी, हास्य और समर्पण की विरासत बनाई, साथ ही हर भूमिका को अविस्मरणीय बनाने की उनकी उल्लेखनीय क्षमता भी थी। मार्क की स्थायी प्रतिभा और उद्योग के प्रति प्रतिबद्धता को सहकर्मियों, दोस्तों और प्रशंसकों द्वारा समान रूप से याद किया जाएगा।"

    यह भी पढ़ें- Elton John के फैंस के लिए बड़ा झटका, सिंगर ने खोई आंखों की रोशनी, जानें वजह

    Mark Withers Photos

    Mark Withers- Instagram

    इन शोज से मिली सफलता

    25 जून 1947 में जन्मे मार्क विथर्स ने एक्टिंग और डायरेक्टिंग में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सिनेमा जगत में कदम रखा और वह 'डायनेस्टी' में स्टीवन (अल कॉर्ले) के ब्वॉयफ्रेंड का किरदार निभाकर मशहूर हो गए। इसके अलावा उन्होंने कई शोज में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई।

    खबरें और भी

    Mark Withers- Instagram

    मार्क विथर्स के पॉपुलर शोज

    • ट्रू ब्लड
    • क्रिमिनल माइंड्स
    • सेंसे8
    • कास्टल
    • ड्रॉप डेड डीवा
    • रेकलेस
    • स्ट्रेंजर थिंग्स

    मार्क विथर्स के फिल्म

    टीवी शोज के अलावा मार्क विथर्स ने कुछ हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। छोटे-मोटे रोल्स से उन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

    • बेसिक ट्रेनिंग
    • द अल्टीमेट लाइफ
    • द फीनिक्स इंसीडेंट
    • बोल्डन
    • द क्रिएट्रेस

    आखिरी बार मार्क विथर्स को फिल्म 'द क्रिएट्रेस' में देखा गया था, जिसमें उनके रोल को क्रेडिट नहीं मिला था। उनका आखिरी शो सेंसे8 है। बात करें उनकी पर्सनल लाइफ की तो मार्क की पत्नी का नाम हेयन लियू विथर्स है और बेटी जेसी विथर्स हैं। 

    यह भी पढ़ें- स्पेन के शाही महल से इंस्पायर है Disney की फिल्म का सेट, क्या आपने देखी है ‘स्नो व्हाइट एंड द सेवन ड्वार्फ्स’?