विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Taylor Swift के कंसर्ट पर हमले की साजिश रच रहा था ISIS, आयोजकों ने कैंसिल किये शोज

Published: Thu, 08 Aug 2024 12:34 PM (IST)

सिंगर टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) के लिए दीवानगी पूरी दुनियाभर में हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी उनकी सिंगिंग के कायल हैं। ...और पढ़ें

टेलर स्विफ्ट के वियना का कंसर्ट हुआ कैंसिल/ फोटो- Instagram
टेलर स्विफ्ट के वियना का कंसर्ट हुआ कैंसिल/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. टेलर स्विफ्ट के वियाना के शोज हुए कैंसिल
  2. ISIS के हमले की प्लानिंग की मिली थी जानकारी
  3. तीन दिन लगातार होने वाला था टेलर का कंसर्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकन सिंगर और सॉन्ग राइटर टेलर स्विफ्ट(Taylor Swift) इस वक्त वर्ल्ड टूर पर हैं। अलग-अलग देशों में वह लाइव कंसर्ट कर रही हैं। बीते महीने नीतू कपूर ने बेटी रिद्धिमा और नाती समारा के साथ टेलर स्विफ्ट का स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में हुआ कंसर्ट अटेंड किया था।

उनके अलावा भी कई अन्य सितारे सिंगर के 'एरास टूर कंसर्ट ' में एन्जॉय करते हुए दिखाई दे चुके हैं। टेलर स्विफ्ट के जल्द ही ऑस्ट्रिया में तीन कंसर्ट होने वाले थे, लेकिन आईएसआईएस (ISIS) से जुड़े दो संदिग्ध आतंकी पकड़े जाने के बाद सभी कंसर्ट कैंसिल कर दिये गये हैं।

बाराकुडा ने टेलर स्विफ्ट का कंसर्ट कैंसिल होने की दी जानकारी

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, आतंकी संगठन ISIS कंसर्ट में अटैक करने की प्लानिंग कर रहा था। अर्न्स्ट हैप्पल स्टेडियम में गुरुवार से शनिवार तीन दिन तक टेलर का कंसर्ट होने वाला था, जिसकी टिकटें भी बिक चुकी थीं, लेकिन जैसे ही आयोजकों को इस साजिश की भनक लगी, उन्होंने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सभी शोज कैंसिल कर दिए।

यह भी पढ़ें: Taylor Swift के कंसर्ट में टॉम क्रूज ने 'शेक इट ऑफ' पर किया डांस, इन सितारों ने भी जमाई महफिल

ऑस्ट्रिया के शो प्रमोटर, बाराकुडा ने टेलर स्विफ्ट के शो के कैंसिल होने की जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेयर की है, जिसमें लिखा गया है-

"टेलर स्विफ्ट के वियना के कंसर्ट कैंसिल किये गए हैं, क्योंकि सरकार की तरफ से ये आधिकारिक जानकारी शेयर की गयी है कि ISIS आतंकी हमले की प्लानिंग कर रहा है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए हमें ये निर्णय लेना पड़ा है, जिन्होंने भी इस कंसर्ट की टिकट खरीदी हैं, उनके पैसे 10 दिनों में वापस हो जाएंगे।''

पुलिस रेड में पकड़े गए दो सस्पेक्ट

पुलिस ने बुधवार को वियना के पास एक घर से दो संदिग्धों को पकड़ा है, जिनमें से एक 19 साल का युवक है, जो ऑस्ट्रिया का ही निवासी था।

एक और शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसके पास बम बनाने की सामग्री मिली है। कोई बड़ी घटना हो, इससे पहले ही बम स्क्वॉड की टीम ने घर खाली करवा दिया। रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि संदिग्धों के निशाने पर टेलर स्विफ्ट का कंसर्ट था।

यह भी पढ़ें: 'ये पल मैं कभी नहीं भूलूंगी...' Taylor Swift ने म्यूजिकल इवेंट से मचाई धूम, फैंस के लिए शेयर किया स्पेशल मैसेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।