विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ये पल मैं कभी नहीं भूलूंगी...' Taylor Swift ने म्यूजिकल इवेंट से मचाई धूम, फैंस के लिए शेयर किया स्पेशल मैसेज

Published: Sat, 01 Jun 2024 01:20 PM (GMT+05:30)

हॉलीवुड सिंगर टेलर स्विफ्ट विदेश के साथ-साथ इंडिया में भी अच्छी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करती हैं। उनके गाने लोगों के ...और पढ़ें

एक्ट्रेस-सिंगर टेलर स्विफ्ट. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
एक्ट्रेस-सिंगर टेलर स्विफ्ट. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेमस सिंगर टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) के गाने दुनियाभर में फेमस हैं। उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। टेलर स्विफ्ट अक्सर म्यूजिकल टूर करती रहती हैं। इन दिनों सिंगर अपने म्यूजिकल टूर को लेकर चर्चा में हैं। यहां अपने एक से बढ़कर एक गानों से टेलर ने फैंस का दिल जीता। 

म्यूजिकल नाइट के बाद टेलर ने शेयर किया ये पोस्ट

टेलर स्विफ्ट Eras Tour के मद्देनजर मैडरिड, स्पेन में म्यूजिकल टूर के लिए रवाना हुईं। यहां न सिर्फ उन्होंने फैंस का एंटरटेनमेंट किया, बल्कि टूर खत्म होने के बाद उन्होंने अपनी ऑडियंस के लिए स्पेशल मैसेज भी लिखा। टेलर स्विफ्ट ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैडरिड मैं आपसे हमेशा प्यार करती रहूंगी!!! इस तरह से कहने के अलावा मेरे पास और कोई तरीका नहीं है अपने विचारों को आपके सामने रखने का।'

फैंस का अदा किया शुक्रिया

इसके आगे टेलर ने लिखा, 'हमें सिंगिंग और डांसिंग के लिए सिर्फ दो रातें बिताने का मौका मिला, जिसमें आप जैसी ऑडियंस शामिल रही और मैं इस पल को कभी नहीं भूलूंगी। मैं आपका जितना भी शुक्रिया करूं, कम है।'

टेलर के लुक्स ने भी खींचा ध्यान

इस पोस्ट के साथ ही टेलर ने इवेंट से अपनी कुछ फोटोज भी शेयर कीं। कभी रेड गाउन में, तो कभी ब्लू बिकिनी बॉडीसूट में, टेलर ने सिंगिंग और डांस की परफॉर्मेंस के साथ ही अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी वाहवाही लूटी।

म्यूजिकल इवेंट में छाई रही किस

टेलर स्विफ्ट के म्यूजिकल इवेंट में एक और बात ने सभी का ध्यान खींचा। रयान रेनोल्ड्स और 'गॉसिप गर्ल' एक्ट्रेस ब्लेक लाइवली, टेलर स्विफ्ट की ऑडियंस का हिस्सा रहे। इस दौरान इन्होंने स्विफ्ट का म्यूजिकल शो एन्जॉय करने के साथ ही एक दूसरे को किस भी किया, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: Pop Singer Taylor Swift: 9 साल की उम्र में ही लिखने लगी थीं गाने, म्यूजिक के दम पर आज टेलर स्विफ्ट हैं इतने करोड़ की मालकिन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।