विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AI ने The Beatles को दिलाए Grammy Awards 2025 में दो नॉमिनेशन, सुर्खियाें में बैंड

Published: Mon, 11 Nov 2024 08:55 AM (GMT+05:30)

मशहूर बैंड द बीटल्‍स के दो गानों को ग्रैमी अवार्ड्स के लिए नामांकित क‍िया गया है। द बीटल्‍स को ये ...और पढ़ें

द बीटल्‍स को ग्रैमी अवार्ड्स में मिला दो नॉमिनेशन। (Image Courtesy- Instagram)
द बीटल्‍स को ग्रैमी अवार्ड्स में मिला दो नॉमिनेशन। (Image Courtesy- Instagram)

HighLights

  1. The Beatles को Grammy Awards 2025 में मिला दो नॉमिनेशन।
  2. The Beatles को Artificial Intelligence की मदद से हासिल हुई उपलब्धि।
  3. कुल सात Grammy Awards जीत चुका है द बीटल्‍स।

एंटरटेनमेंट डेस्‍क, नई दिल्‍ली। दुनियाभर के सबसे बड़े म्यूजिक अवॉर्ड ग्रैमी 2025 के नॉमिनेशन्स की लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी गई है। इस बार 94 कैटेगरी में नॉमिनेशन किए गए हैं जिसमें मेन कैटेगरी 'रिकॉर्ड ऑफ द ईयर', 'एल्बम ऑफ द ईयर', 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' और 'बेस्ट न्यू आर्टिस्ट' को शामिल किया गया है। 67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए हॉलीवुड के भी कई मशहूर सिंगरों व बैंड्स ने जगह बनाई है। इस अवॉर्ड शो का आयोजन साल 2025 में 2 फरवरी को Los Angeles के क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में किया जाएगा।

वहीं लगभग 50 साल बाद फेमस रॉक म्यूजिक बैंड 'द बीटल्स' एक बार फिर ग्रैमी अवॉर्ड्स लेने को तैयार है। उन्हें दो कैटेगरी में नॉमिनेट क‍िया गया है। ऐसा सिर्फ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से हुआ है। द बीटल्‍स के आखिरी गाने 'नाउ एंड देन' को पिछले साल रिस्टोर किया गया था। इस साल भी रिकॉर्ड ऑफ द ईयर कैटेगरी में नॉम‍िनेट क‍िया गया है। वहीं 'नाउ एंड देन' गाने को बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस कैटेगरी के लिए नामांकित किया गया है।

यह भी पढ़ें: Grammy Awards 2025 Nominations: Beyonce के नाम रहे सबसे ज्यादा नॉमिनेशन, दो लोगों का भारत से भी है कनेक्शन

दिवंगत जॉन लेनन ने लिखा था नाउ एंड देन

आपको बता दें क‍ि नाउ एंड देन गाने के बोल 1980 में दिवंगत जॉन लेनन ने दिए थे। 1970 में गाने को रिकॉर्ड क‍िया गया था। अब 50 साल बाद जॉन लेनन की ओरिजिनल आवाज को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से फिर से जीवंत किया गया है। गाने में पॉल मैककार्टनी और रिंगो स्टार की नई इंस्ट्रूमेंटल रिकॉर्डिंग्स और जॉर्ज हैरिसन के 1990 के दशक में रिकॉर्ड किए गए गिटार भी शामिल हैं।

1997 में द बीटल्‍स को मिले थे तीन ग्रैमी अवॉर्ड्स

ऐसा पहली बार हुआ है जब 1990 के दशक के बाद बीटल्स को ग्रैमी अवार्ड्स के लिए नॉमिनेट क‍िया गया है। वहीं 1997 में द बीटल्‍स को तीन ग्रैमी अवॉर्ड्स मिले थे, जिसमें द बीटल्स एंथोलॉजी के लिए बेस्ट म्यूजिक वीडियो (लॉन्ग फॉर्म), बेस्ट म्यूजिक वीडियो (शॉर्ट फॉर्म) और फ्री ऐज अ बर्ड के लिए बेस्ट पॉप परफॉर्मेंस बाय ए डुओ ऑर ग्रुप विद वोकल शामिल थे।

सात ग्रैमी अवार्ड्स जीत चुका है द बीटल्‍स

इसके अलावा, 1965 में बीटल्स को बेस्ट न्यू आर्टिस्ट का अवॉर्ड मिला था। वहीं 1967 में द बीटल्‍स के एल्बम रिवॉल्वर को एल्बम ऑफ द ईयर से नवाजा गया। द बीटल्‍स के कुल अवार्ड्स की बात करें तो अब तक बीटल्‍स को कुल सात ग्रैमी अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।

ये हैं रिकॉर्ड ऑफ द ईयर

बीटल्स - नाउ एंड देन, बेयॉन्से - टेक्सास होल्ड 'एम, बिली इलिश - बर्ड्स ऑफ ए फेदर, चैपल रोन - गुड लक वेब, चार्ली एक्ससीएक्स - 360, केंड्रिक लैमर - नॉट लाइक एस, सबरीना कारपेंटर - एस्प्रेसो, टेलर स्विफ्ट फीचरिंग पोस्ट मेलोन- फोर्टनाइट।

सॉन्ग ऑफ द ईयर की लिस्‍ट जारी

बेयॉन्से - टेक्सास होल्ड 'एम, बिली इलिश - बर्ड्स ऑफ ए फेदर, चैपल रोन - गुड लक, बेब, केंड्रिक लैमर - नॉट लाइक अस, लेडी गागा और ब्रूनो मार्स - डाई विद ए स्माइल, सबरीना कारपेंटर - प्लीज प्लीज प्लीज, शबूज़ी - ए बार सॉन्ग (टिप्सी), टेलर स्विफ्ट की विशेषता पोस्ट मेलोन - फोर्टनाइट।

एल्बम ऑफ द ईयर की लिस्‍ट

आंद्रे 3000 - न्यू ब्लू सन, बेयॉन्से - काउबॉय कार्टर, बिली इलिश - हिट मी हार्ड एंड सॉफ्ट, चैपल रोन - द राइज एंड फॉल ऑफ द मिडवेस्ट प्रिंसेस, चार्ली एक्ससीएक्स - ब्रैट, जैकब कोलियर - जेसी वॉल्यूम, सबरीना कारपेंटर - शॉर्ट एंड स्वीट, टेलर स्विफ्ट - द टॉर्चरड पोएट्स डिपार्टमेंट।

यह भी पढ़ें: Grammy Awards 2024: विश्व पटल पर भारत की सॉफ्ट पावर का पंच, इन 5 भारतीय संगीतकारों पर हुई ग्रैमी अवॉर्ड की बारिश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।