यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tom Holland की नई फिल्म का एलान, रोमियो जूलियट की कहानी दोहराएंगे स्पाइडरमैन स्टार
Tom Holland in Romeo And Juliet टॉम हॉलैंड मुख्य रूप से पीटर पारकर यानी स्पाइडरमैन का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। एवेंजर्स फिल्मों के अलावा स् ...और पढ़ें

HighLights
- टॉम हॉलैंड की नई फिल्म का निर्देशन जैमी लॉयड कर रहे हैं
- टॉम हॉलैंड फिल्म में रोमियो के किरदार में नजर आएंगे
- कई फैंस ने सोशल मीडिया में उनकी पोस्ट पर रिएक्ट किया है
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्पाइडरमैन फिल्मों से दुनियाभर में लोकप्रिय हुए अभिनेता टॉम हॉलैंड (Tom Holland) की नई फिल्म का एलान हुआ है। सुपरहीरो की दुनिया से निकलकर टॉम अब रोमांस की दुनिया में सैर करने चले गये हैं। टॉम की अगली फिल्म का नाम रोमियो एंड जूलियट (Romeo And Juliet) है। जैमी लॉयड इसका निर्देशन कर रहे हैं।
फिल्म में टॉम रोमियो के किरदार में हैं। उन्होंने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की है, जिसमें फिल्म के टाइटल के साथ एक टीजर भी जारी किया है। इस टीजर में लिखा है- Violent Delights Have Violent Ends. टॉम ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें उनके चेहरे को लाल दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: Grammy Awards 2024 में टेलर स्विफ्ट ने रचा इतिहास, 'मिडनाइट्स' के लिए Album Of The Year जीतकर बनाया ये रिकॉर्ड
View this post on Instagram
फैंस हुए उत्साहित
टॉम के फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में इसके लिए खुशी जाहिर की है। कुछ फैंस ने रोमियो जूलियट की लव स्टोरी के ट्रैजिक एंड की ओर भी इशारा किया है।
एक यूजर ने लिखा- 'स्पॉयलर एलर्ट- रोमियो एंड जूलियट डाई।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'फ्रॉम स्पाइडरमैन टू ट्रैजिक मैन।' कुछ फैंस ने टॉम की स्पाइडरमैन को-स्टार जेनडाया को जूलियट के रूप में देखने की ख्वाहिश जताई।
इन फिल्मों में बने स्पाइडरमैन
टॉम पहली बार 2016 की फिल्म कैप्टन अमेरिका सिविल वॉर में पीटर पारकर यानी स्पाइडरमैन के किरदार में नजर आये थे। इसके बाद 2017 की फिल्म स्पाइडरमैन होमकमिंग, एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर, एवेंजर्स एंडगेम, स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम, वेनम लेट देयर बी कारनेज और स्पाइडरमैन नो वे होम में इस सुपरहीरो के किरदार में नजर आये थे।