विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Spider-Man 4: 'एवेंजर्स डूम्सडे' के बाद होगा 'स्पाइडर-मैन 4' का धमाका, टॉम हॉलैंड की फिल्म इस दिन होगी रिलीज

Published: Sat, 26 Oct 2024 11:04 AM (IST)

मार्वल सिनेमाटिक यूनिवर्स (MCU) की फिल्मों का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। दुनियाभर में इस अमेरिकन मीडिया फ्रेंचाइजी ...और पढ़ें

'स्पाइडर-मैन' फिल्म सीरीज से टॉम हॉलैंड. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
'स्पाइडर-मैन' फिल्म सीरीज से टॉम हॉलैंड. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 'स्पाइडर-मैन 4' की रिलीज डेट आउट
  2. टॉम हॉलैंड हैं मेन स्टार कास्ट
  3. पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मार्वल स्टूडियोज की पिक्चर्स का दुनियाभर में अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। 'ब्लैक पेंथर', 'कैप्टन अमेरिका', 'डॉक्टर स्ट्रेंज' सहित मार्वल मूवीज की कई फिल्में हैं, जिन्होंने फैंस को सिनेमा की काल्पनिक दुनिया का एक अलग ही चित्र दिखाया है। अब थिएटर में मार्वल सिनेमाटिक यूनिवर्स की 'स्पाइडर-मैन 4' कब रिलीज होगी, इसकी डेट सामने आ गई है।

'स्पाइडर-मैन 4' की रिलीज डेट आउट

टॉप हॉलैंड (Tom Holland) पिछले कई दिनों से मार्वल सिनेमाटिक यूनिवर्स में अपनी वापसी को लेकर चर्चा में हैं। जब से स्पाइडर मैन मूवी के नेकस्ट इंस्टालमेंट की घोषणा की गई है, तब से फैंस में इसकी रिलीज डेट का इंतजार है, जो कि अब खत्म हो चुका है। 

सोनी पिक्चर्स ने स्पाइडर-मैन सीरीज की अगली फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह 17 दिसंबर, 2021 को रिलीज हुई 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' के आगे की कहानी होगी, जिसमें स्पाइडर-मैन की लाइफ में बढ़ती मुश्किलों को दिखाया जाएगा। 'एवेंजर्स: डूम्सडे और एवेंजर्स: सीक्रेट वार्स' के बाद अब बारी है मार्वल मूवीज की 'स्पाइडर-मैन 4' की, जो कि 2026 में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Hollywood सुपरहीरो की आवाज बन चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे, इस एक्टर का पूरी फिल्म में था सिर्फ एक डायलॉग

फिल्म के टाइटल को लेकर मंथन जारी

'स्पाइडर-मैन 4' फिल्म का ऑफिशियल टाइटल अभी तय नहीं किया गया है। लेकिन फिल्म की इस अगली फ्रेंचाइजी से जुड़े कुछ बदलाव दर्शकों को देखने को मिल सकते हैं। एमसीयू ट्रायलॉजी की स्पाइडर-मैन सीरीज की पहली फिल्म डायरेक्ट करने वाले जॉन वॉट्स, चौथे पार्ट के निर्देशक नहीं होंगे। 'स्पाइडर-मैन 4' को डेस्टिन डेनियल क्रेटॉन के डायरेक्शन में तैयार किया जाएगा। 

View this post on Instagram

A post shared by Sony (@sony)

बता दें कि मार्वल सिनेमाटिक यूनिवर्स से क्रेटॉन का नाता पुराना है। वह मार्वल्स की अपकमिंग वंडर मैन सीरीज के को-क्रिएटर हैं। इसके अलावा वह शैंड-चाई के सीक्वल पर भी काम कर रहे हैं।

इस दिन होगी दुनियाभर में रिलीज

'स्पाइडर-मैन 4' फिल्म को 'एवेंजर्स डूम्सडे' के बाद रिलीज किया जाएगा। एवेंजर्स फिल्म 1 मई, 2026 को रिलीज होगी। जबकि, 'स्पाइडर-मैन 4' को 24 जुलाई, 2026 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। इसे अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Zendaya के फैंस के लिए एक अच्छी और एक बुरी खबर! स्पाइडरमैन 4 और Euphoria 3 सीरीज से जुड़े हैं अपडेट्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।