Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Zendaya के फैंस के लिए एक अच्छी और एक बुरी खबर! स्पाइडरमैन 4 और Euphoria 3 सीरीज से जुड़े हैं अपडेट्स

    Updated: Tue, 26 Mar 2024 06:50 PM (GMT+05:30)

    Spiderman फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म की पुष्टि की खबरें आ रही हैं जिनके मुताबिक टॉम हॉलैंड के साथ जेनडाया फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 27 साल क ...और पढ़ें

    टॉम हॉलैंड और जेनडाया स्पाइडरमैन 4 में लौटेंगे। फोटो- इंस्टाग्राम
    टॉम हॉलैंड और जेनडाया स्पाइडरमैन 4 में लौटेंगे। फोटो- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. स्पाइडरमैन फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म पाइपलाइन में है
    2. टॉम हॉलैंड और जेनडाया की फिल्म में वापसी हो रही है
    3. जेनडाया यूफोरिया शो के अगले सीजन में भी नजर आएंगी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनडाया ने कम उम्र में अपने लिए तगड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है। स्पाइडरमैन फिल्मों के जरिए जेनडाया दुनियाभर में जानी जाती हैं। वहीं, नेटफ्लिक्स की सीरीज यूफोरिया के लिए भी जेनडाया ने खूब चर्चा बटोरी। अब इन दोनों के लिए ही एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में हैं।

    सोनी और मारवल ने स्पाइडरमैन के चौथे भाग को हरी झंडी दे दी है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, फास्ट एंड फ्यूरियल 9 के निर्देशक रहे जस्टिन लिन स्पाइडरमैन 4 की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। फिल्म में टॉम हॉलैंड और जेनडाया अपने-अपने किरदारों को जारी रखेंगे। टॉम, पीटर पारकर और जेन एमजे के किरदार में हैं।

    एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट जेफ स्नाइडर के मुताबिक, स्पाइडरमैन 4 की शूटिंग सितम्बर या अक्टूबर से शुरू हो सकती है। फिल्म अगले साल के आखिरी क्वार्टर में रिलीज होने की सम्भावना जताई जा रही है।

    यूफोरिया के तीसरे सीजन में हो सकती है देरी

    स्पाइडरमैन 4 की वजह से जेनडाया के शो यूफोरिया का तीसरा सीजन डिले हो सकता है। यूफोरिया टीन ड्रामा शो है। इस शो में जेनडाया लीड रोल निभाती हैं।

    शो से वो बतौर एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूर भी जुड़ी हुई हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शो का पहला सीजन 2019 में आया था। तीसरे सीजन को 2022 में स्वीकृति मिल गई थी, मगर प्रोडक्शन की वजह से यह लगातार डिले हो रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 25 साल के नौजवानों पर भारी 55 के Hugh Jackman का वेट लिफ्टिंग रुटीन, जिम में मेहनत देख आ जाएगा पसीना

    एचबीओ का चौथा सबसे अधिक देखा जाने वाला शो

    यूफोरिया बेहद सफल शो है। एचबीओ पर गेम ऑफ थ्रोन्स, द लास्ट ऑफ अस और हाउस ऑफ द ड्रैगन के बाद यह चौथा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है।

    अब इसके तीसरे सीजन को भी इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। पिछले साल हॉलीवुड में लेखकों और वर्कर्स की हड़ताल की वजह से तीसरा सीजन लटक गया था। शो में अपनी परफॉर्मेंस के लिए जेनडाया ने एमी अवॉर्ड्स भी जीते थे। तीसरे सीजन को लेकर यह भी खबर है कि शो में अब मुख्य किरदारों के वयस्क जीवन को दिखाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: 51 साल की उम्र में एक्ट्रेस Cameron Diaz दूसरी बार बनीं मां, बोलीं- 'हमारा बच्चा बहुत प्यारा है'