Grammy Award 2026 पर फूटा डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा, होस्ट Trevor Noah के खिलाफ दर्ज कराएंगे मुकदमा
68th Grammy Awards: रविवार को ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं का एलान हुआ। इस बीच इस पुरस्कार समारोह को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गुस् ...और पढ़ें
-1770023801436_m.webp)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ट्रेवर नोआ (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के विजेताओं को हुआ एलान
अमेरिकी राष्ट्रपति ने की पुरस्कार समारोह की आलोचना
ग्रैमी अवॉर्ड्स के होस्ट ट्रेवर नोआ की बढ़ेंगी मुसीबतें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Donald Trump On Grammy Awards 2026: ग्रैमी अवॉर्ड 2026 इस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर चर्चा में आ गया है। 68वें ग्रैमी पुरस्कार के दौरान होस्ट ट्रेवर नोआ ने ट्रंप पर एक मजाकिया टिप्पणी की, जिसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने नाराजगी व्यक्त की है और तीखे शब्दों में ग्रैमी अवॉर्ड्स की आलोचना की है।
इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रेवर नोआ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दे डाली है। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
ग्रैमी अवॉर्ड्स होस्ट नोआ पर भड़के ट्रंप
इस बार के ग्रैमी अवॉर्ड में मशहूर गायक बिली इलिश का ट्रैक वाइल्डफ्लावर सॉन्ग ऑफ द ईयर कैटेगरी में विनर रहा है। इलिश की इस जीत के बाद होस्ट ट्रेवर नोआ ने मजाकिया तंज कसा, जिसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र किया।
यह भी पढ़ें- Grammy 2026 में हॉलीवुड सिंगर की न्यूड एंट्री ने मचाई सनसनी, Justin Bieber की शर्टलेस परफॉर्मेंस ने बटोरी चर्चा

नोआ ने कहा- तो यह रहा, सॉन्ग ऑफ द ईयर, आपको बधाई हो, बिली इलिश। यह एक ऐसा ग्रैमी है जो हर कलाकार चाहता है, लगभग वैसे ही जितना ट्रंप ग्रीनलैंड चाहते हैं। उनको बिल क्लिंटन के साथ घूमने के लिए एक नए द्वीप की जरूरत है। नोआ की ये टिप्पणी डोनाल्ड ट्रंप को कतई पसंद नहीं आई और ट्रुथ सोशल पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा है-

ग्रैमी अवॉर्ड्स सबसे खराब हैं, ये देखने के लायक ही नहीं। CBS खुशकिस्मत है कि यह कचरा अब उनके एयरवेव्स पर और नहीं है। होस्ट, ट्रेवर नोआ, चाहे वह कोई भी हो, उन्होंने मेरे बारे में गलत कहा कि डोनाल्ड ट्रंप और बिल क्लिंटन ने एपस्टीन द्वीप पर समय बिताया।
खबरें और भी
नोआ पर होगा मुकदमा
अपने बयान में डोनाल्ड ट्रंप ने आगे लिखा है- मैं बिल के बारे में नहीं बोल सकता, लेकिन मैं कभी एपस्टीन द्वीप पर नहीं गया। नोआ, एक टोटल लूजर है। बेहतर होगा कि वह अपने फैक्ट्स ठीक कर ले और जल्दी से ठीक कर ले। ऐसा लगता है कि मुझे अपने वकीलों से इस बेचारे टैलेंटलेस और बेवकूफ इंसान के बारे में बात करनी होगी और इस मुकदमा करने के लिए कहूंगा। तैयार हो जाओ नोआ, मैं तुम्हारे साथ थोड़ा मजा करने जा रहा हूं।