विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या Oppenheimer जीतेगी बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड? अब तक इतने पुरस्कार कर चुकी है अपने नाम

Published: Fri, 08 Mar 2024 08:07 PM (IST)

Oppenheimer इस साल की सबसे ज्यादा उम्मीदों वाली फिल्म है। ऑस्कर अवॉर्ड्स में इसकी दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही ...और पढ़ें

ओपेनहाइमर 13 कैटेगरीज में नॉमिनेटेड है। फोटो- इंस्टाग्राम
ओपेनहाइमर 13 कैटेगरीज में नॉमिनेटेड है। फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. ओपेनहाइमर ऑस्कर अवॉर्ड्स में जीत प्रबल दावेदार है
  2. क्रिस्टोफर नोलन ने फिल्म का निर्देशन किया है
  3. किलियन मर्फी ने फिल्म में लीड रोल निभाया है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिस्टोफर नोलन की बायोपिक फिल्म ओपेनहाइमर कई पुरस्कार समारोहों में अपना दम दिखा चुकी है और बेस्ट फिल्म के खिताब अपने नाम किये हैं। अब सबकी नजर दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड्स में से एक ऑस्कर पर टिकी हैं और बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में ओपेनहाइमर की दावेदारी को सबसे मजबूत माना जा रहा है। 

96 एकेडमी अवॉर्ड्स में ओपेनहाइमर 13 कैटेगरीज में पुरस्कारों के लिए रेस लगा रही है। ये नोलन की सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस लेने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले द डार्क नाइट, इनसेप्शन और डंकर्क को सबसे ज्यादा आठ-आठ नॉमिनेशंस मिले थे।  

इन फिल्मों से होगी ओपेनहाइमर की टक्कर

अगर बेस्ट पिक्चर कैटेगरी की बात करें तो इसका मुकाबला 9 अन्य फिल्मों से होना है:

  • अमेरिकन फिक्शन
  • एनॉटमी ऑफ अ फॉल
  • बार्बी
  • द होल्डोवर्स
  • किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून
  • मेस्ट्रो
  • पास्ट लाइव्स
  • पुअर थिंग्स
  • द जोन ऑफ इंट्रेस्ट

यह भी पढे़ं: Oscar Awards 2024: भारत में कब और कहां देख सकेंगे ऑस्कर 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग, नोट कर लीजिए डेट और टाइम

इन अवॉर्ड फंक्शंस में जीत की अपने नाम

ओपेनहाइमर की जीत की उम्मीद इसलिए भी की जा रही है, क्योंकि अब तक हुए लगभग सभी प्रमुख पुरस्कार समारोहों में फिल्म ने जीत अपने नाम की है। ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स में ओपेनहाइमर ने बेस्ट फिल्म का खिताब जीता। क्रिटिक्स च्वाइस मूवी अवॉर्ड्स में भी फिल्म ने बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में जीत दर्ज की।

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की बेस्ट मोशन पिक्चर ड्रामा कैटेगरी में फिल्म विजयी रही। पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड्स में फिल्म ने द ड्रामा मूवी ऑफ द ईयर कैटेगरी में जीत दर्ज की। उनके अलावा और भी कई अवॉर्ड फंक्शंस में फिल्म ने बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में पुरस्कार जीते हैं।

इन कैटेगरीज में ओपेनहाइमर है नॉमिनेटेड

बेस्ट फिल्म के अलावा ओपेनहाइमर बेस्ट एक्टर, एक्टर इन सपोर्टिंग रोल, एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल, सिनेमैटोग्राफी, कॉस्ट्यूम डिजाइन, डायरेक्टिंग, फिल्म एडिटिंग, मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग, म्यूजिक, प्रोडक्शन डिजाइन, साउंड, राइटिंग कैटेगरी में नॉमिनेटेड है।

क्या कहते हैं प्रेडिक्शंस? 

प्रेडिक्शंस भी ओपेनहाइमर के पक्ष में दिख रहे हैं। यूएए टुडे वेबसाइट के अनुसार, ओपेनेहाइमर बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में जीतेगी। बेस्ट एक्टर भी किलियन मर्फी के नाम रहेगा। न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी बेस्ट पिक्चर के लिए ओपेनहाइमर पर ही दाव लगाया है। डेडलाइन भी ओपेनहाइमर के फेवर में है। द गार्जियन के मुताबिक, ओपेनहाइमर बेस्ट पिक्चर और किलियन मर्फी बेस्ट एक्टर रहेंगे।

यह भी पढे़ं: Oscar Awards से पहले नॉमिनेटेड फिल्में थिएटर्स में देखने का एक और मौका, जानिए- किन शहरों में हो रहीं रिलीज?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।