Daldal Series Review: कंफ्यूजन के 'दलदल' में फंसी Bhumi Pednekar की क्राइम थ्रिलर, दिल दहला देगा एक-एक मर्डर सीन
Daldal Web Series Review: भूमि पेडनेकर की डार्क क्राइम थ्रिलर दलदल अमेजन प्राइम वीडियो पर 30 जनवरी को रिलीज हुई। फिल्म एक सीरीयल किलर और भूमि पेडनेकर ...और पढ़ें
-1769768982043_m.webp)
प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है दलदल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एकता गुप्ता, नई दिल्ली। भूमि पेडनेकर की डार्क क्राइम-थ्रिलर 'दलदल' एक इन्वेस्टिगेशन के बीच सामाजिक सच्चाइयों को दिखाती है। भूमि पेडनेकर स्टारर यह क्राइम थ्रिलर साइकोलॉजिकल सिचुएशन, दिल दहला देने वाले मर्डर और सस्पेंस से भरी है। आइए जानते हैं कैसी है वेब सीरीज, इस रिव्यू में।
क्या है सीरीज की कहानी?
डायरेक्टर अमृत राज गुप्ता की क्राइम-थ्रिलर सीरीज़ दलदल मुंबई की नई-नई बनी DCP रीटा फरेरा (भूमि पेडनेकर) के संघर्षों को दिखाती है, जो क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन और अपने अतीत के पछतावे के बीच फंसी हुई है। रीटा एक ऐसी जांच शुरू करती है जो उसे एक बेरहम सीरियल किलर के सामने ले आती है, जबकि वह मीडिया ट्रायल से भी जूझ रही होती है। यह शो पुलिस अधिकारियों की अंदरूनी दुनिया को दिखाता है जो शहर को सुरक्षित रखने की कोशिश करते हुए अपनी पर्सनल और पारिवारिक मुश्किलों को भी संभालते हैं। दलदल जेंडर-बेस्ड अपराधों, बच्चों के साथ दुर्व्यवहार, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, टॉक्सिक पेरेंटिंग और वर्कप्लेस सेक्सिज्म से जुड़े कई मुद्दों को एक साथ छूती है।
-1769769259129.png)
यह भी पढ़ें- Daldal Trailer Out: हिंसा और बर्बरता देख कांप उठेगा कलेजा, खतरनाक है Bhumi Pednekar की दलदल का ट्रेलर
दलदल वेब सीरीज रिव्यू (Daldal Web Series Review)
दलदल की कहानी की सबसे खास बात यह कि इसमें साइकोलॉजी और क्राइम का मिक्सचर है, जो दिखाता है कि बचपन में झेला गया ट्रॉमा किस तरह एक क्रिमिनल माइंड को जन्म देता है। सीरीज की कहानी की शुरुआत होती है भूमि पेडनेकर के किरदार रिटा फरेरा की एक रेड से जिसमें वे ह्यूमन ट्रैफिकिंग में फंसी कई लड़कियों को बचाती है। इस केस को सॉल्व करने के बाद उसे प्रमोशन मिल जाता है और वह डीसीपी बन जाती है।
-1769769268756.png)
डीसीपी बनते ही पहला केस आता है मर्डर आता और ये कोई मामूली केस नहीं बल्कि सीरीयल मर्डर केस है जिसमें सीरीयल किलर एक ही तरीके से अलग-अलग लोगों को मारता है। हालांकि मर्डर होने से पहले रिटा की जिंदगी के कुछ फ्लैशबेक दिखाए जाते हैं जिनमें वह मेंटल ट्रॉमा से गुजर रही होती है और सामने वाले इंसान का मर्डर करना चाहती है, जो कि काफी कंफ्यूजिंग भी लगता है।
खबरें और भी
-1769769286538.png)
ह्यूमन ट्रेफिकिंग के साथ शुरू हुई इस कहानी में आगे जाकर सीरियल मर्डर्स, पितृसत्ता जैसे मुद्दों को भी उठाया गया है। इतने सारे अपराधों के साथ सीरीज को दिलचस्प बनाना थोड़ा कठिन काम तो है। इसीलिए बीच-बीच सीरीज थोड़ी धीमी और बोरिंग हो जाती है। कहानी में कंफ्यूजन आ जाता है और क्लामैक्स से पहले ही थकावट महसूस होती है।
-1769769483598.png)
भूमि और समारा ने संभाली कहानी
हालांकि सीरीज की थीम के हिसाब से सिनेमैटोग्राफी अच्छी है, कहानी का आइडिया अच्छा और भूमि पेडनेकर समेत सपोर्टिंग एक्टर्स ने एक्टिंग भी अच्छी की है। लेकिन कहानी उतने अच्छे से बांधने में सफल नहीं हो पाती। भूमि पेडनेकर ने डीसीपी रिटा फरेरा का किरदार अच्छे से निभाया है वहीं समारा भी अपनी परफॉर्मेंस से सरप्राइज देती हैं।
सीरीज में मर्डर सीन रोंगटे खड़े करने वाले हैं, कई तो ऐसे हैं जो आपको आंखें बंद करने पर मजबूर भी कर सकते हैं। लेकिन इतने अलग और यूनिक आइडिया को जरुरत थी एक जबरदस्त स्टोरीटेलिंग की जो कि कमजोर रही।
देखें या नहीं?
अगर आप डार्क क्राइम थ्रिलर के शौकिन हैं और साइकोलॉजिकल थीम देखने में दिलचस्पी रखते हैं तो एक बार इसे देखा जा सकता है। यह सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।
यह भी पढ़ें- "मैंने चेक लौटाए, फिल्में छोड़ी...", Daldal एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर को क्यों अचानक लगने लगा था खालीपन?