यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jack Ryan Season-4 Episodes Review: करियर के सबसे मुश्किल मिशन पर निकला जैक रायन, क्या होगा अंजाम?
Jack Ryan Season-4 Episodes Review जैक रायन ओटीटी स्पेस की बेहद चर्चित स्पाइ वेब सीरीज है। जॉन क्रैसिंस्की सीरीज में टाइटल रोल निभाते हैं जो सीआइए का ...और पढ़ें

HighLights
- प्राइम वीडियो पर आया जैक रायन सीरीज का चौथा और आखिरी सीजन
- फाइनल सीजन तीन किस्तों में किया जा रहा है रिलीज
- जैक रायन के किरदार में नजर आते हैं जॉन क्रैसिंस्की
नई दिल्ली, जेएनएन। Jack Ryan Season 4 Review: 2018 में शुरू हुई स्पाइ वेब सीरीज जैक रायन (Tom Clancy's Jack Ryan) अपने सफर के अंतिम पड़ाव पर है। चौथे और आखिरी सीजन में छह एपिसोड्स हैं, जिन्हें दो-दो करके तीन किस्तों में रिलीज किया जा रहा है।
30 जून को पहले दोनों एपिसोड्स जारी कर दिये गये हैं। बाकी के एपिसोड्स दो-दो के सेट्स में क्रमश: 7 और 14 जुलाई को रिलीज कर दिये जाएंगे। जैक रायन प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीजों में शामिल है, जिसका अपना एक अलग दर्शक वर्ग है। स्पाइ सीरीज पसंद करने वालों की वॉचलिस्ट में टॉम क्लैंसी की 'जैक रायन' का नाम जरूर रहता है।
क्या है 'जैक रायन सीजन-4' की कहानी?
जैक रायन के जीवन में होने वाली घटनाओं की टाइमलाइन की बात करें तो उसकी जिंदगी चार साल आगे बढ़ चुकी है और इन चार सालों में वो एनालिस्ट से सीआइए का डिप्टी डारेक्टर बन चुका है।

इस बार जैक अमेरिकी प्रशासनिक तंत्र में फैले भ्रष्टाचार की जड़े टटोलने में लगा है। म्यांमार में एक ड्रग कार्टेल की जांच करते हुए उसके कुछ ऐसे सुराग मिलते हैं, जिनसे कुछ सीआइए ऑपरेटिव्स के तार आंतकी संगठनों से जुड़े होने का पता चलता है।
खबरें और भी
सबसे मुश्किल मिशन पर जैक रायन
जैक अपने करियर के सबसे बड़ी मिशन पर है। इस बार उसकी लड़ाई अंदर और बाहर के दुश्मनों से है। फिनाले सीजन को मेकर्स ने पहले तीन सीजनों के मुकाबले बड़ा और भव्य बनाने की कोशिश की है। कहानी बर्मा, मैक्सिको, नाइजीरिया और अमेरिका के बीच डोलती रहती है।
सीजन चार की शुरुआत बर्मा में जैक के टॉर्चर से होती है। इसके बाद कहानी तीसरे सीजन की घटनाओं को फ्लैशबैक में जाती है, जब जैक और जेम्स ने एक न्यूक्लियर वॉर होने से बचाया था। मगर, अब हालात बदल चुके हैं।

अगर जैक रायन के कैरेक्टर ग्राफ की बात करें तो वो काफी हद तक द फैमिली मैन के श्रीकांत तिवारी की तरह है, जो एक्शन में ज्यादा यकीन नहीं करता। जब तक बातचीत से काम चलता है तो हाथ-पैर चलाने की जरूरत नहीं। चौथे सीजन में जैक का यह मिजाज बना रहता है, मगर सीरीज में एक्शन बढ़ गया है।
इस किरदार में जॉन क्रैसिंस्की पूरी तरह रम चुके हैं और दर्शक उनसे जुड़ाव महसूस करने लगा है। उनके लिए जैक के किरदार में किसी और कलाकार को देखने की कल्पना भी मुश्किल होती है।
वेंडल पियर्स ने जेम्स ग्रीर के किरदार में बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है, वहीं बेटी गैबरियल ने एलिजाबेथ के किरदार को प्रवाह के साथ निभाया है। माइकल पीना का किरदार प्लॉट को ट्विस्ट देता है। पहले दो एपिसोड्स ने आगे की कहानी के लिए स्टेज सेट कर दिया है।
कलाकार: जॉन क्रैसिंस्की, वेंडल पियर्स, जोर्डी मोला, माइकल पीना आदि।
निर्देशक: कार्लटन क्यूज, ग्राम रोनाल्ड।
प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
अवधि: लगभग 2 घंटे (2 एपिसोड्स)
रेटिंग: तीन