Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OTT Web Series Movies: इस हफ्ते ओटीटी पर आ चुकीं ये फिल्में और वेब सीरीज, बना लीजिए वीकेंड की वॉचलिस्ट

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Fri, 30 Jun 2023 06:02 PM (IST)

    OTT Web Series Movies This Week इस हफ्ते कई ऐसी वेब सीरीज के अगले सीजन आ रहे हैं जो ओटीटी स्पेस में काफी चर्चित रहीं और दर्शकों ने इन्हें खूब देखा। लस ...और पढ़ें

    OTT Web Series Movies This Week From 29 June To 30 June. Photo- Instagram
    OTT Web Series Movies This Week From 29 June To 30 June. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। जून के आखिरी हफ्ते में ओटीटी स्पेस का तापमान भी बढ़ गया है। 29 से 30 जून के बीच कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं। कुछ वेब सीरीज के अगले सीजन आये हैं तो कुछ फिल्में भी ओटीटी पर स्ट्रीम की जा रही हैं। हिंदी, अंग्रेजी और साउथ की भाषाओं के कंटेंट की लम्बी लाइन है। इस वीकेंड विंच वॉच करने के लिए बहुत कुछ है।

    29 June OTT Movies and Series

    लस्ट स्टोरीज 2 (Lust Stories Season 2)

    नेटफ्लिक्स पर एंथोलॉजी फ्रेंचाइजी फिल्म लस्ट स्टोरीज का दूसरा भाग आ गया है। इस बार कहानियों को आर बाल्की, सुजॉय घोष, कोंकणा सेन शर्मा और अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने निर्देशित किया है। काजोल, नीना गुप्ता, तमन्ना और मृणाल ठाकुर ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। 

    द विचर सीजन 3 (The Witcher Season 3)

    नेटफ्लिक्स की फैंटेसी-एडवेंचर सीरीज द विचर का तीसरा सीजन रिलीज हो गया है। इस सीरीज में हेनरी कैविल लीड रोल निभाते हैं। इस सीरीज में उनकी यह आखिरी प्रेजेंस है। यह सीजन दो भागों में स्ट्रीम किया जाएगा। दूसरा भाग 29 जुलाई को आएगा। 

    सी यू इन माइ 19th लाइफ (See You In My 19th Life)

    इसके अलावा कोरियन सीरीज See You In My 19th Life भी स्ट्रीम हो चुकी है। यह फैंटेसी रोमांटिक सीरीज है। इस सीरीज की कहानी पुनर्जन्म के सिद्धांत पर आधारित है। बान जी-इयूम को अपनी पिछली 18 जिंदगी याद हैं। वो अपनी 18वीं लाइफ के प्यार को खोजने निकलती है। पिछली जिंदगी में उसके साथ एक हादसा हो गया था, जिसके कारण दोनों बिछड़ गये थे। 

    खबरें और भी

    30 June OTT Movies And Series

    अफवाह

    नेटफ्लिक्स पर सुधीर मिश्रा निर्देशित फिल्म अफवाह आ गयी है। यह सिनेमाघरों में पहले ही आ चुकी है और अब ओटीटी पर रिलीज हुई है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

    लकड़बग्गा

    जी5 पर लकड़बग्गा आ गयी है। विक्टर मुखर्जी निर्देशित यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है। अंशुमान झा और रिद्धि डोगरा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अंशुमान विजिलांटे के रोल में हैं।

    सार्जेंट (Sergeant)

    जियो सिनेमा पर सार्जेंट फिल्म आ गयी है, जिसमें रणदीप हुड्डा लीड रोल में हैं। पुलिस ऑफिसर बने रणदीप एक केस सुलझाते हुए नजर आएंगे। 

    द नाइट मैनेजर पार्ट 2 (The Night Manager Part 2)

    डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर द नाइट मैनेजर सीरीज का दूसरा पार्ट स्ट्रीम किया जा चुका है। इस स्पाइ थ्रिलर सीरीज में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धुलिपाला मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह इसी नाम से आयी ब्रिटिश वेब सीरीज का अडेप्टेशन है। संदीप मोदी और प्रियंका घोष ने इसका निर्देशन किया है। 

    चार्ली चोपड़ा (Charlie Chopra)

    सोनी-लिव पर डिटेक्टिव सीरीज चार्ली चोपड़ा का पायलट एपिसोड स्ट्रीम कर दिया गया है। अगाथा क्रिस्टी की जासूसी कहानियों पर आधारित है। विशाल भारद्वाज निर्देशित सीरीज में वामिका गब्बी लीड रोल में हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

    जैक रायन सीजन 4 (Jack Ryan Season 4)

    प्राइम वीडियो पर स्पाइ सीरीज जैक रायन का चौथा और फाइनल सीजन स्ट्रीम कर दिया गया है। जॉन क्रैसिंस्की सीरीज में डॉ. जैक रायन का रोल निभाते हैं, जो पूर्व मैरीन ऑफिसर और अफगानिस्तान में लड़ चुका फौजी है। सीरीज में वेंडल पियर्स, एबी कोरनिश, अली सुलीमन, दीना शिहाबी ने प्रमुख किरदार निभाये हैं। 

    वीरन (Veeran)

    तमिल सुपरहीरो फिल्म वीरन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। फिलहाल यह सिर्फ दक्षिण भारतीय भाषाओं में ही देखी जा सकेगी। फिल्म में हिपहॉप तमीजा आधी, विनय राय, अथिरा राज, मुनिशकांत, काली वेंकट ने प्रमुख किरदार निभाये हैं। एआरके सरवन ने इसका निर्देशन किया है। 

    फास्ट X (Fast X)

    प्राइम वीडियो पर हॉलीवुड एक्शन फिल्म फास्ट X रेंटल स्कीम के तहत रिलीज कर दी गयी है। फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी की इस फिल्म ने भारत में अच्छा कारोबार किया था और इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म है। 

    Godday Godday Chaa

    प्राइम वीडियो पर पंजाबी कॉमेडी फिल्म गॉडे गॉडे चा रिलीज हो गयी है। विजय कुमार अरोड़ा निर्देशित फिल्म में सोनम बाजवा ने मुख्य भूमिका निभायी है। 

    ब्लाइंडस्पॉटिंग सीजन 2 (Blindspotting Season 2)

    लायंसगेट प्ले पर कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ब्लाइंडस्पॉटिंग का सीजन 2 आ गया है। यह इसी नाम से आयी फिल्म का स्पिनऑफ सीक्वल है। ऐश्ले का पार्टरन माइल्स अचानक कैदखाने में बंद कर दिया जाता है तो ऐश्ले 12 साल के बेटे के साथ माइल्स की मां और उसकी सौतेली बहन के साथ रहने को मजबूर हो जाती है। शो में जैस्मीन सेफस जोन्स, जेलेन बैरन, राफेल कासल ने प्रमुख किरदार निभाये हैं।