विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Wheel Of Time Season 2 Review: रोमांच का पहिया कहीं तेज कहीं धीमा, पहले के मुकाबले ज्यादा डार्क सीजन 2

By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
Published: Thu, 31 Aug 2023 10:15 PM (IST)

The Wheel Of Time Season 2 Review द व्हील ऑफ टाइम का दूसरा सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया ...और पढ़ें

द व्हील ऑफ टाइम प्राइम वीडियो पर आ रहा है। फोटो- अमेजन स्टूडियोज
द व्हील ऑफ टाइम प्राइम वीडियो पर आ रहा है। फोटो- अमेजन स्टूडियोज

नई दिल्ली, जेएनएन। एपिक फैंटेसी एडवेंचर जॉनर के शौकीनों के लिए अमेजन प्राइम वीडियो द व्हील ऑफ टाइम का दूसरा सीजन रिलीज हो रहा है। इस शुक्रवार सीरीज के तीन एपिसोड स्ट्रीम किये जा रहे हैं। कहानी वहीं से आगे बढ़ रही है, जहां पहले सीजन में छूटी थी। हालांकि, इस बार पहले सीजन के मुकाबले ज्यादा डार्क और गहरी हो गयी है। 

अमेजन प्राइम वीडियो पर इससे पहले रिंग्स ऑफ पॉवर रिलीज हुई थी, जो लॉर्ड ऑफ द रिंग्स फिल्म सीरीज से पहले के कालखंड में स्थापित की गयी थी। द व्हील ऑफ टाइम के जरिए प्राइम वीडियो ने एक बार फिर उसी जोन में जाने की कोशिश की है।

वन की तलाश में मोइरेन

पहले सीजन के अंत में देखा गया था कि वन से कटने के बाद आइ सेडाई ग्रुप की मेंबर मोइरेन डैमोड्रेड के पास से सब कुछ चला जाता है। उसकी शक्तियां खत्म हो जाती हैं। इस सीजन में मोइरेन डार्क वन की शक्तियों की तलाश में जाती है। इस मिशन में वो अकेली है।

रैंड एलथॉर को पता चल गया है कि वो ड्रैगन रिबॉर्न है और वन की शक्तियों को नियंत्रित कर सकता है। डार्क वन से उसका मुकाबला बहुत कुछ बदलने वाला है। 

अपनी दुनिया में ले जाती है सीरीज

जादुई दुनिया, अजीबो-गरीब प्राणी, इंसानों की काल्पनिक प्रजातियां, फैंटेसी या फंतासी सीरीजों में उनका सेटअप आकर्षित करता है। द व्हील ऑफ सीजन का दूसरा सीजन इन सब मोर्चों पर खरा उतरता है, पहले सीजन के मुकाबले अधिक रोमांच जगाता है।

किसी भी फंतासी सीरीज के सामने सबसे बड़ी चुनौती लोगों को इसकी काल्पनिक दुनिया में ले जाने और उन्हें वहां रोककर रखने की होती है, एक बार दर्शक इस दुनिया को पहचानने लगा तो फिर उसके बाद गोते लगाता रहता है। द व्हील ऑफ टाइम के साथ भी ऐसा ही है।

द व्हील ऑफ टाइम दूसरे सीजन के पहले तीन एपिसोड्स आने वाले घटनाक्रमों के लिए बुनियाद तैयार करते हैं। रैंड जिंदा है और गुप्त रूप से रह रहा है।  पहले के मुकाबले ज्यादा विशाल और भव्य है।

कहानी जिस तरह से इंटेंस हो रही है, फैंटेसी सीरीज की दुनिया के दृश्य उसी अनुपात में गहरे हो रहे हैं, जिन्हें दिखाने के लिए उच्चस्तरीय वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।

हालांकि, शो विजुअली जितना प्रभावित करता है, कहानी के प्रवाह में कुछ बातें अटकती हैं। किरदारों के नाम, उनके अतीत की कहानियां और इससे बने सबप्लॉट्स थोड़ा उलझाते हैं। मगर, दृश्यों में किरदारों और आसपास का संयोजन देखते रहने के लिए प्रेरित करता है। पहले तीन एपिसोड्स से इतना साफ है कि दूसरा सीजन पहले के मुकाबले अपग्रेडेड है।