Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    The Wheel Of Time Season-2: दूसरे सीजन की रिलीज से पहले पढ़िए 'द व्हील ऑफ टाइम' की यह खास बातें

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 04:46 PM (IST)

    The Wheel Of Time Season-2 OTT Release प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ शो एक जादुई दुनिया को दिखाता है। जहां ड्रैगन और करिश्माई ताकते हैं। रिंग्स ऑफ पॉवर क ...और पढ़ें

    प्राइम वीडियो पर व्हील ऑफ टाइम का दूसरा सीजन आ रहा है। फोटो- प्राइम वीडियो
    प्राइम वीडियो पर व्हील ऑफ टाइम का दूसरा सीजन आ रहा है। फोटो- प्राइम वीडियो

    HighLights

    1. द व्हील ऑफ टाइम का पहला सीजन 2021 में आया था
    2. यह अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे महंगी सीरीजों में से एक है
    3. सीरीज में रोसमंड पाइक लीड रोल निभाती हैं

    नई दिल्ली, जेएनएन। अमेजन प्राइम वीडियो की फैंटेसी एडवेंचर सीरीज 'द व्हील ऑफ टाइम' के दूसरे सीजन का इंतजार खत्म होने वाला है। सीरीज की रिलीज में बस कुछ दिन बाकी हैं। द व्हील ऑफ टाइम प्राइम वीडियो की सबसे बड़ी सीरीजों में से एक है। दूसरे सीजन की रिलीज से पहले आपको बताते हैं कि पहले सीजन में क्या हुआ और आने वाले सीजन से क्या अपेक्षाएं हैं।

    क्या है द व्हील ऑफ टाइम की कहानी?

    व्हील ऑफ टाइम इसी नाम के नॉवल पर आधारित सीरीज है। पहला सीजन 19 नवम्बर, 2021 को रिलीज हुआ था। पहले सीजन में लीवटेकिंग, शैडोज वेटिंग, अ प्लेस ऑफ सेफ्टी, द ड्रैगन रीबॉर्न, ब्लड कॉल्स ब्लड, द फ्लेम ऑफ टार वेलन, द डार्क एलॉन्ग द वेज और द आइ ऑफ द वर्ल्ड शीर्षक से 8 एपिसोड्स है।

    शो की कहानी मोइरेन सेडाइ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो महिलाओं के एक शक्तिशाली संगठन से जुड़ी हुई है। वह अपने गांव पर हमले के बाद वार्डर, लेन के साथ एंडोर के दो नदी क्षेत्र से पांच युवा ग्रामीणों के एक समूह की तलाश करती है।

    उनका मानना ​​​​है कि उनमें से एक ड्रैगन का पुनर्जन्म है, जो एक बेहद शक्तिशाली चैनलर है। ड्रैगन रीबॉर्न के बारे में भविष्यवाणी की गई है कि वह या तो दुनिया को डार्क वन नामक बुराई से बचाएगा, या इसे एक बार फिर से तोड़ देगा।

    खबरें और भी

    पहले सीजन के क्लाइमैक्स में दिकाया गया था कि ड्रैगन बैनर को उसके दोस्त फल डारा में खोल निकालते हैं। रैंड अब इस बात को स्वीकार कर चुका है कि वो ड्रैगन का पुनर्जन्म है।

    हॉर्न ऑफ वलेरे का पता चल चुका है, जिसका मतलब है कि सबसे बड़ी जंग करीब है। जैसे-जैसे ग्रुप को पता चलता है कि उनकी किस्मत एक-दूसरे से गुंथी हुई है, वो आने वाली चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए और नजदीक हो जाते हैं।

    क्या है सीरीज की स्टार कास्ट?

    सीरीज में रोसमंड पाइक, डैनियल हेनी, जो रॉबिन्स, मेडलीन मैडेन, जोशा स्ट्रैडोव्स्की, मार्कस रदरफोर्ड, बार्नी हैरिस शामिल हैं। सना हामरी और थॉमस नैपर द्वारा निर्देशित है। रोसमंड इसकी प्रोड्यूसर भी हैं।

    सीरीज दुनियाभर में हिंदी समेत 29 भाषाओं में रिलीज होगी, जबकि 43 भाषाओं में इसके सबटाइटल मिलेंगे।रिंग्स ऑफ पॉवर के बाद व्हील ऑफ टाइम प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फैंटेसी एडवेंचर सीरीज है।

    कब रिलीज होगा दूसरा सीजन?

    दूसरा सीजन पहली सितम्बर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।