विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prime Video Top 10: स्ट्रीम होते ही छाई 'सत्यप्रेम की कथा', टॉप 10 में इन साउथ फिल्मों को दबदबा

By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
Published: Sat, 26 Aug 2023 12:24 PM (IST)

Prime Video Top 10 Movies And Web Series कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा शुक्रवार को ...और पढ़ें

सत्यप्रेम की कथा और पिज्जा टॉप ट्रेंड में हैं। फोटो- इंस्टाग्राम
सत्यप्रेम की कथा और पिज्जा टॉप ट्रेंड में हैं। फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. प्राइम वीडियो की टॉप 10 फिलमों और सीरीज की लिस्ट
  2. 10 में से सात फिल्में तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा की हैं
  3. आदिपुरुष भी साउथ में खूब देखी जा रही है

नई दिल्ली, जेएनएन। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होते ही छा गयी है। टॉप 10 की लिस्ट में यह पहले नम्बर पर बनी हुई है, मगर लिस्ट में दबदबा साउथ फिल्मों का ही है।

10 में सात स्थानों पर साउथ की फिल्में और सीरीज काबिज हैं। शनिवार को प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट यहां दी गयी है।

सत्य प्रेम की कथा

‘सत्य प्रेम की कथा’ की कथा प्लेटफॉर्म पर हिंदी में ही स्ट्रीम की गयी है। सिनेमाघरों के बाद यह शुक्रवार को ओटीटी पर आयी और सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शामिल हो गयी। कार्तिक और कियारा आडवाणी ने फिल्म में लीड रोल निभाये हैं। 

मेड इन हेवेन सीजन 2

मेड इन हेवन का दूसरा सीजन भी खूब देखा जा रहा है। वेडिंग प्लानर्स की लाइफ दिखाते इस शो में शोभिता धुलिपाला, अर्जुन माथुर, जिम सरभ और कल्कि केकलां मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस बार मोना सिंह और विजय राज भी शो से जुड़े हैं। 

पिज्जा

शुक्रवार को प्लटफॉर्म पर रिलीज हुई तमिल हॉरर फिल्म पिज्जा 3- द मम्मी भी टॉप 10 में आ गयी है। मोहन गोविंद निर्देशित फिल्म में आश्विन काकुमानु, पवित्र मरिमुथु, कविता भारती, अनुपमा कुमार और गौरव नारायणन ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। फिल्म तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी स्ट्रीम की गयी है। नलन एक रेस्तरां चलाता है। उसकी रसोई में कुछ अजीब घटनाएं होती हैं। पता चलता है कि कुछ परलौकिक गतिविधियां वहां चल रही हैं। 

आदिपुरुष

आदिपुरुष प्राइम वीडियो पर तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़  में रिलीज की गयी है। प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म लगभग एक हफ्ते से टॉप 10 में बनी हुई है। सिनेमाघरों में रिलीज से पहले फिल्म को काफी नेगेटिविटी का सामना करना पड़ा था, मगर ओटीटी पर इसे खूब दर्शक मिल रहे हैं।

डंजन्स एंड ड्रैगन्स- ऑनर अमंग थीव्स

हॉलीवुड फिलम डंजन्स एंड ड्रैगन्स एडवेंचर फैंटेसी फिल्म है। इसे देखते हुए कभी 'गेम ऑफ थ्रोन्स' तो कभी 'हैरी पॉटर' की याद आएगी। यह फिल्म लगभग 2 घंटे 14 मिनट की है और यह हिंदी में भी प्राइम पर मौजूद है। 

कोलाई

कोलाई एक तमिल एक्शन, जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जो बालाजी कुमार द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म में विजय एंटनी और रितिका सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। मीनाक्षी चौधरी, मुरली शर्मा, राधिका, अर्जुन चिदम्बरम भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं। यह लगभग 2 घंटे की फिल्म है और प्राइम पर तमिल में भाषा में उपलब्ध है।

स्लमडॉग हसबैंड

यह तेलुगु फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ओटीटी पर मौजूद है। संजय राव और प्रणवी मनुकोंडा ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। 

अचार एंड कम्पनी

'अचार एंड कम्पनी' कॉमेडी कन्नड़ फिल्म है। हालांकि, इसे आप सबटाइटल्स के साथ देख सकते हैं, क्योंकि यह हिंदी में अवेलेबल नहीं है।

मावीरन

महावीरुडु का ही हिंदी वर्जन 'मावीरन' के नाम से प्राइम पर मौजूद है। इस तमिल फिल्म में शिव कार्तिकेयन, अदिति शंकर और सुनील मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 

स्पाई

यह एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो अलग-अलग भाषाओं तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में मौजूद है। इस फिल्म में निखिल सिद्धार्थ, एश्वर्या मेनन और आर्यन राजेश मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। साथ ही राणा दग्गूबटी का कैमियो भी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।