Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: बिग बॉस में वापस लौटे अब्दु रोजिक, जिंदादिली अंदाज में गाना गाकर जीता सलमान खान का दिल

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 21 Jan 2023 09:33 AM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 16 अब्दु रोजिक कुछ ही समय के लिए बिग बॉस में रहे लेकिन इस दौरान अपनी मासूमियत और समझदारी से वह सबके चहेते बन गए। एख बार फिर दर्शकों को शो मे ...और पढ़ें

    File Photo of Abdu Rozik from Bigg Boss 16 Set
    File Photo of Abdu Rozik from Bigg Boss 16 Set

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में अब्दु रोजिक एक ऐसे कंटेस्टेंट रहे, जिन्हें न सिर्फ दर्शकों का बल्कि घरवालों का भी भरपूर प्यार मिला। उनका जाना फैंस के साथ-साथ घरवालों के लिए भी किसी ब्रेकिंग न्यूज से कम नहीं था। लेकिन बिग बॉस और अब्दु लवर्स को एक बार फिर शो में इनकी झलक देखने को मिलेगी। साथ ही हाल ही में एलिमिनेट हुए साजिद खान भी शो में वापस आने वाले हैं।

    अब्दु रोजिक ने कुछ हफ्तों पहले ही शो को अलविदा कहा। दरअसल, वर्क कमिटमेंट्स की वजह से उन्हें बिग बॉस को बीच में ही छोड़ना पड़ा। यही वजह थी कि उनके जाने से कई लोगों का दिल भर आया। लेकिन अब अब्दु फिर से शो में नजर आएंगे। उनके साथ 'बिग बॉस के दामाद' कहे जाने वाले साजिद खान भी नजर आएंगे।

    बड़े भाईजान से मिले छोटे भाईजान

    मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो में दोनों को बिग बॉस के सेट पर सलमान खान के साथ हंसी मजाक करते देखा जा सकता है। अब्दु, बिग बॉस में वापस तो आए हैं, मगर अपने गाने को प्रमोट करने के लिए। वह जिंदादिली अंदाज में अपना न्यू रिलीज एल्बम 'प्यार' का गाना गाते देखे जा सकते हैं।

    सलमान ने की अब्दु संग मस्ती

    अपकमिंग प्रोमो में साजिद खान सलमान से पूछते हैं कि अगर उन्हें अब्दु को अपनी किसी फिल्म का नाम देना हो, तो वह क्या होगा। इस पर सलमान कहते हैं 'तुमको ना भूल पाएंगे।' इस वीकेंड का वार में घरवालों को जहां सलमान की डांट सुनने को मिलेगी, वहीं एक बार फिर अब्दु की झलक देखने को मिलेगी।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by 👁️🅱︎🅸︎🅶︎🅶︎🅱︎🅾︎🆂︎🆂︎👁️ (@mr._.khabri)

    बता दें कि बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद अब्दु ने अपना नया गाना 'प्यार' रिलीज किया था। इसे फैंस ने काफी पसंद किया है। मुंबई में कई जगहों पर अपने गाने को प्रमोट करने के बाद अब्दु अब बिग बॉस में भी इस सॉन्ग को प्रमोट करने आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: बिग बॉस में हुई ज्योतिष की एंट्री, फिनाले से पहले बताया किस कंटेस्टेंट की चमकने वाली है किस्मत

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: सुम्बुल-फहमान के रिलेशन पर अर्जुन बिजलानी ने ली चुटकी, लोगों ने कहा- पंडित जी बड़े शरारती हो