Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'तुम मेरा सुकून हो...' Ashnoor Kaur से अभिषेक बजाज ने बयां किया दिल का हाल, एविक्शन पर कहा- 'पर्सनल लगा'

    Updated: Sun, 30 Nov 2025 07:20 PM (GMT+05:30)

    अशनूर कौर बिग बॉस सीजन 19 से एविक्ट हो गई हैं। तान्या मित्तल को हिट करने के लिए उन्हें बिग बॉस से बाहर कर दिया गया। अब अभिषेक बजाज ने अशनूर से मुलाकात ...और पढ़ें

    अशनूर कौर के एविक्शन पर अभिषेक बजाज का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    अशनूर कौर के एविक्शन पर अभिषेक बजाज का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अशनूर कौर बिग बॉस 19 से हुईं एविक्ट

    2. अभिषेक बजाज ने की अशनूर से मुलाकात

    3. बिग बॉस में जुड़ रहा था अशनूर-अभिषेक का नाम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss Season 19) से अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) बाहर हो गई हैं। टिकट टू फिनाले टास्क में तान्या मित्तल (Tanya Mittal) को हिट करने के लिए उन्हें सजा के तौर पर एलिमिनेट किया गया। 

    बिग बॉस 19 के वीकेंड के वार में सलमान खान ने अशनूर कौर को खूब खरी-खोटी सुनाई और फिर उन्हें एलिमिनेट किया। अब शो से निकलने के बाद वह अपने जिगरी यार और को-कंटेस्टेंट रहे अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) से मुलाकात की।

    अभिषेक बजाज से मिलीं अशनूर कौर

    अशनूर कौर ने एविक्शन के तुरंत बाद अभिषेक बजाज से मुलाकात की और एक्टर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटोज व वीडियो शेयर किया है। एक क्लिप में अशनूर कहती हैं कि काश वह एक हफ्ते और रुक जातीं। इस पर अभिषेक ने कहा कि कोई बात नहीं। बढ़िया बंदे हुड पे, बाकी सब थुड पे।

    अभिषेक ने अशनूर से की दिल की बात

    यही नहीं, अभिषेक बजाज ने कैप्शन में अशनूर कौर के लिए एक प्यार भरा मैसेज भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में कहा, "अफरा-तफरी से भरे घर में, तुम मेरे लिए शांति बन गई। एनर्जी वैम्पायर से भरे कमरे में, तुम मेरे लिए एनर्जी चार्जर बन गई। तुम मेरा सुकून थी। तुम हिम्मत के साथ आई, इज्जत से खेली और प्यार के साथ चली गई। हर उस पल के लिए शुक्रगुजार हूं जब हम साथ खड़े थे अशनूर और आज तुम्हारी एग्जिट पर्सनल लगी। नोट- जब जब चांद तारों का जिक्र होगा हमारा भी जिक्र होगा।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: एक्स वाइफ पर कानूनी कार्रवाई करने पर बोले Abhishek Bajaj, कहा- लोग पॉपुलैरिटी का फायदा...

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Abhishek Bajaj (@humarabajaj24)

    अभिषेक-अशनूर कर रहे हैं डेटिंग?

    बता दें कि बिग बॉस 19 के घर में अभिषेक और अशनूर की दोस्ती काफी गहरी हो गई थी। बाहर दोनों के डेटिंग के भी कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को अपना दोस्त बताया। 

    यह भी पढ़ें- अभिषेक बजाज संग अफेयर की खबरों पर Donal Bisht की चेतावनी, कहा- 'लीगल एक्शन लूंगी'