Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: 'गोल्ड डिगर हैं अंकिता लोखंडे', अभिषेक कुमार के कमेंट पर भड़के फैंस, शो से हो जाएंगे एलिमिनेट?

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 08:45 PM (IST)

    सलमान खान के होस्टेड शो बिग बॉस 17 में अक्सर अभिषेक कुमार के एग्रेसिव बिहेवियर पर चर्चा हुई है। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय और को-कंटेस्टेंट समर्थ ...और पढ़ें

    File Photo of Vicky Jain, Ankita Lokhande and Abhishek Kumar
    File Photo of Vicky Jain, Ankita Lokhande and Abhishek Kumar

    HighLights

    1. अंकिता लोखंडे हैं पॉपुलर टेलीविजन एक्ट्रेस
    2. अभिषेक ने किया अंकिता पर कमेंट
    3. अंकिता को बताया गोल्ड डिगर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों इन्टरेस्टिंग पड़ाव पर नजर आ रहा है। एक और मुनव्वर फारूकी को लेकर किए गए आयशा खान के खुलासे ने तहलका मचा दिया है, तो दूसरी ओर कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले झगड़े हर वीकेंड का वार के साथ बद से बद्तर होते जाते हैं। 'बिग बॉस 17' में हाल ही में विक्की जैन और अभिषेक कुमार के बीच झगड़ा होते देखने को मिला।

    विक्की के बाद अंकिता पर किया कमेंट

    इन दो कंटेस्टेंट्स के बीच सिर्फ शब्दों का वार नहीं हुआ, बल्कि बात हाथापाई पर भी आ गई। अभिषेक ने विक्की को एज शेम करते हुए उन्हें 40 साल का बुड्ढा बताया। मगर अभिषेक की हरकतें यहीं खत्म नहीं होती। उन्होंने अंकिता लोखंडे को लेकर एक ऐसी बात कही जिसके बाद एक्ट्रेस के फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है।

    अंकिता लोखंडे को बताया गोल्ड डिगर

    अभिषेक कुमार के एग्रेसिव बिहेवियर को लेकर बिग बॉस हाउस में बातें हो चुकी हैं। इस शो के कंटेस्टेंट समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय ने उनके गुस्सैल स्वभाव की चर्चा की है। अभिषेक का यह एंगर विकी और अंकित के साथ हुई लड़ाई में देखने को मिल रहा है। विक्की से लड़ने के बाद अभिषेक ने अंकिता को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने एक्ट्रेस को गोल्ड डिगर बताया है।

    फैंस ने सुनाए अभिषेक को ताने

    अभिषेक ने कहा कि अंकिता ने विक्की से सिर्फ पैसों के लिए शादी की है। अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के लिए इतने गंदे शब्द सुनकर फैंस का अभिषेक कुमार पर गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने अभिषेक को याद दिलाया कि एक वक्त था जब अंकित टेलीविजन इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक थीं।

    खबरें और भी

    कई फैंसी अंकिता के सपोर्ट में अपनी बात रखी। एक ने कमेंट किया, "अभिषेक है कौन? न्यू कमर है और इतना एटीट्यूड। हर कोई इसकी बदतमीजी को बर्दाश्त नहीं करेगा। एक बार यह शो से बाहर आ गया फिर से खुद ही सच्चाई पता लग जाएगी। बाहर आने के बाद आप अंकिता लोखंडे के बगल में भी खड़े होने लायक नहीं रहोगे।"

    हालांकि कुछ ऐसे भी रहे जिन्होंने अभिषेक के कमेंट को सपोर्ट तो नहीं किया लेकिन अंकिता के फेवर में भी बात नहीं रखी। अलीना नाम के यूजर ने लिखा, "पवित्र रिश्ता बहुत साल पहले आया था और अब यह उस शो से कमाए पैसों पर नहीं जी रही हैं। टीवी एक्ट्रेस को इतना भी पे नहीं किया जाता है। ‌एक्टर्स को इतना भी नहीं मिलता है और उन्हें एंडोर्समेंट और इन्वेस्टमेंट करना पड़ता है। अंकिता सिर्फ एक शो से सक्सेसफुल हुई हैं। इसके अलावा किसी और शो से उन्हें नाम नहीं मिला।"

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: मुनव्वर-आयशा की हुई दोस्ती, फूट-फूट कर रोने के बाद 'चिड़िया उड़, तोता उड़' करते नजर आए दोनों