Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: अभिषेक के सपोर्ट में उतरीं 'उडारियां' को स्टार ने लगाई ईशा मालवीय कि क्लास, झूठ की खोली पोल

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 05:55 PM (IST)

    ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार बिग बॉस में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं नजर आ रहे हैं। दोनों ने उडारियां शो में काम किया है। यहीं से उनकी लव स्टोरी शुर ...और पढ़ें

    File Photo of Isha Malviya, Chetna Singh and Abhishek Kumar
    File Photo of Isha Malviya, Chetna Singh and Abhishek Kumar

    HighLights

    1. ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार हैं एक्स लवर्स
    2. ईशा ने अभिषेक पर हाथ उठाने का लगाया आरोप
    3. अपने ऑन स्क्रीन भाई के सपोर्ट में उतरीं एक्ट्रेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के शो बिग बॉस में ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार के बीच शो में बने रहने का कंप्टीशन होते देखने को मिलता है। दोनों एक्स लवर्स हैं और अक्सर इनका एक दूसरे से झगड़ा होते देखने को मिलता है। हाल ही में अंकिता और खानजादी के सामने अभिषेक को लेकर कुछ खुलासे किए। अब दोनों के साथ शो उडारियां में काम कर चुकीं एक्ट्रेस चेतना सिंह ने ईशा की बात पर रिएक्ट किया है।

    चेतना ने ईशा के झूठ की खोली पोल

    चेतना ने सोशल मीडिया पर ईशा को उनके बिहेवियर के लिए लताड़ लगाई है। उन्होंने बातों ही बातों में एक्ट्रेस की पोल खोल कर रख दी। चेतना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "और कितना झूठ बोलना है!!! भगवान से डरो। सिर्फ इसलिए कि उस वक्त सिचुएशन कुछ और थी, तो तुम इतना झूठ बोल गए। चिंटू ने सीख लिया है कैसे बोलना है। आपको भी सच बोलना सीख लेना चाहिए।"

    ईशा को दिया डेयर

    उन्होंने आगे लिखा, "मैं आपको डेयर देती हूं अभिषेक के नाम के बिना गेम खेलना। दम है तो अभी के अलावा गेम खेल कर दिखाओ। जब दिखना होता है उस पर झूठे इल्जाम लगना शुरू कर देते हो। तुम कुछ भी बोलोगी। जो भी बातें हो रही हैं, वह झूठ हैं। मैं अभिषेक को सपोर्ट करती हूं।"

    क्या कहा था ईशा ने?

    ईशा ने अभिषेक के एग्रेसिव बिहेवियर पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि जब उनकी मां को पता चला कि वह अभिषेक को डेट कर रही हैं, तब चीजें बहुत खराब हो गई थीं। एक दिन जब उन्होंने अभिषेक को अपने दूसरे दोस्तों से मिलवाया, तो अभिषेक ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। इससे उनके चेहरे पर निशान बन गया था।

    खबरें और भी

    वहीं, विक्की, ईशा से पूछते हैं कि पहले वह अभिषेक के साथ शूट कर रही थीं। तभी समर्थ बीच में जाकर बताते हैं कि अभिषेक को शो से निकाल दिया था क्योंकि उसकी वजह से बाकी लोग शूट नहीं कर पा रहे थे। मेकर्स ने उसके कैरेक्टर को ही मार दिया।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Captain: कैप्टन बने मुनव्वर फारुकी ने बांटी ड्यूटी, मनारा चोपड़ा को दी सबसे मजेदार जिम्मेदारी