Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: कंबल के अंदर रोमांटिक हुए खानजादी और अभिषेक? सलमान खान के शो से वायरल हुआ ये वीडियो

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 09 Dec 2023 03:08 PM (IST)

    Bigg Boss 17 कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 एक बार सुर्खियों में है। सलमान खान का शो एक बार फिर लव एंगल को लेकर सुर्खियों में है। इस बार फैंस को ...और पढ़ें

    Abhishek Kumar and Khanzadi from Bigg Boss 17
    Abhishek Kumar and Khanzadi from Bigg Boss 17

    HighLights

    1. फिर चर्चा में आए अभिषेक और खानजादी
    2. सलमान खान के शो में एक और लव ट्राएंगल?
    3. अभिषेक-खानजादी का वीडियो सुर्खियों में

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे शो में कई इंटरेस्टिंग ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। मेकर्स शो में मनोरंजन लेवल बनाए रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे। हर हफ्ते कंटेस्टेंट्स के बीच कुछ ऐसा होते देखने को मिलता है, जिसकी यूजर्स तक को उम्मीद नहीं होती। ताजा एपिसोड में अभिषेक कुमार और खानजादी को एक दूसरे के करीब आते देखा गया है।

    फिर चर्चा में आए अभिषेक-खानजादी

    खानजादी और अभिषेक के रोमांस के किस्सों ने पहले भी तूल पकड़ी है। हालांकि, सलमान खान से मिली डांट के बाद खानजादी ने क्लियर किया था कि वह कोई लव एंगल नहीं चाहतीं। बीते दिनों अभिषेक और खानजादी की एक दूसरे से बात भी नहीं हो रही थी। लेकिन अब जो क्लिप सामने आई है, उसे देख कयास लगाया जा रहा है कि शायद दोनों के बीच रिश्ते एक बार बदल रहे हैं।

    हालिया एपिसोड में खानजादी और अभिषेक कुमार को एक ही कंबल के अंदर लेटे देखा गया। अभिषेक चुपचार कंबल के अंदर घुस गए और उससे अपना सिर ढक लिया। कई फैंस ने अंदाजा है कि दोनों ने कंबल के अंदर किस किया हो।

    पहले भी दिखे थे साथ

    खानजादी और अभिषेक पहले भी साथ देखे जा चुके हैं। जब दोनों के बीच चीजें अच्छी थीं, वह एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने लगे थे, तो उन्होंने तकिये के नीचे हाथ रखा था। मुनव्वर फारुकी ने इस पर ध्यान दिया था और खानजादी से इसके बारे में पूछा था। उसने यह बात कबूल कर ली थी। हालांकि, बाद में अभिषेक और खानजादी के बीच लड़ाई भी हो गई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: शो में K-Pop सिंगर की एंट्री, सलमान खान बताया किन 3 कंटेस्टेंट्स के कारण चला रहा है 'बिग बॉस 17'