Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: अभिषेक ने ईशा मालवीय के कैरेक्टर की उड़ाई धज्जियां, वन नाइट स्टैंड-ब्यूटी सर्जरी का लगाया आरोप

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 08 Dec 2023 09:03 AM (IST)

    Bigg Boss 17 रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 में एक्स कपल अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। बीते एपिसोड में दोनों के बीच गंदी लड़ाई हु ...और पढ़ें

    ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार की हुई गंदी लड़ाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार की हुई गंदी लड़ाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अभिषेक कुमार ने ईशा मालवीय के कैरेक्टर पर उठाई उंगली
    2. ईशा मालवीय पर वन नाइट स्टैंड का लगाया आरोप
    3. अभिषेक कुमार नेक कहा- ईशा मालवीय ने कराया ब्यूटी सर्जरी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: उडारियां स्टार अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय जब से बिग बॉस 17 में आए हैं, अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। बीते एपिसोड में दोनों के बीच इस कदर लड़ाई बढ़ गई कि वे सारी हदें भूल गए। अभिषेक कुमार ने ईशा पर ऐसे-ऐसे आरोप लगाए कि लोगों के कान खड़े हो गए। 

    अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय की लड़ाई ऐश्वर्या शर्मा से शुरू हुई। दरअसल, राशन डिस्ट्रीब्यूशन की वजह से ऐश्वर्या की अभिषेक से बहस हो गई। इस लड़ाई में खानजादी भी कूद गईं और उन्होंने ऐश्वर्या पर कम हाइट को लेकर तंज कसा। ईशा ने कहा कि ये तो बॉडीशेमिंग है। इस पर अभिषेक ने खानजादी की साइड ली और ईशा को जवाब दिया। 

    यह भी पढ़ें- Exclusive: परिवार के खिलाफ चुनी एक्टिंग, झेलीं कई मुश्किलें, Bigg Boss 17 के Abhishek Kumar ने खोले दिल के राज

    ईशा और अभिषेक की हुई गंदी लड़ाई

    ऐश्वर्या शर्मा और खानजादी की लड़ाई के बीच अभिषेक और ईशा के बीच जंग छिड़ गई। ईशा ने कहा कि वह हमेशा उन्हें गलत ठहराने की कोशिश करते हैं। यही नहीं, उन्होंने अभिषेक को जानवर तक कहा। अभिषेक ने भी ईशा को पलटवार करने में देरी नहीं दिखाई। उन्होंने ईशा के कैरेक्टर पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि वह वन नाइट स्टैंड करती हैं। ईशा ने अभिषेक की बॉडी पर कमेंट किया वह स्टैरॉइड लेते हैं। अभिषेक ने भी कहा कि ईशा ब्यूटी इंजेक्शन लेती हैं।

    ईशा मालवीय के कैरेक्टर की उड़ी धज्जियां

    अभिषेक ने खुलेआम कहा कि ईशा मालवीय खूबसूरती के लिए ब्यूटी इंजेक्शन लेती हैं और वह उन्हें कई बार देख चुके हैं। अभिषेक ने कहा कि 19 साल की उम्र में ईशा वन नाइट स्टैंड करती हैं और उनके माता-पिता उनसे परेशान हैं। दोनों की लड़ाई में समर्थ जुरेल भी बीच में आते हैं। तीनों के बीच किचन एरिया में युद्ध खत्म होता है तो गार्डन एरिया में अभिषेक समर्थ से ईशा के बारे में कहा, "देख ले। पार्टी ही करने जाती है या रात कहीं और...।"

    खबरें और भी

    बता दें कि ईशा और अभिषेक उडारियां के दौरान एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। अभिषेक से ब्रेकअप के बाद ईशा, समर्थ के साथ रिलेशनशिप में हैं। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: एलिमिनेट हो चुका ये कंटेस्टेंट Wild Card बन करेगा वापसी? घरवालों के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन