यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कौन हैं Bigg Boss 17 की Firoza Khan उर्फ 'खानजादी' ? Jad Hadid संग डेटिंग समेत जानें रैपर के बारे में ये बातें
Who Is Khanzadi In Bigg Boss 17 सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 में इन दिनों फिरोजा खान उर्फ खानजादी खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। अभिषेक कुमार स ...और पढ़ें

HighLights
- कौन हैं बिग बॉस 17 की खानजादी?
- बिग बॉस ओटीटी 2 के जद हदीद के साथ जुड़ चुका है नाम
- असम की रहने वाली हैं खानजादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Who is Bigg Boss 17 Firoza Khan Aka Khanzadi: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' पिछले हफ्ते शुरू हुआ था। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट्स फॉर्म में आ गए हैं। उनकी साथी कंटेस्टेंट्स के साथ जबरदस्त तकरार देखने को मिल रही है, खासकर फिरोजा खान (Firoza Khan) उर्फ खानजादी का।
'बिग बॉस 17' के घर में खानजादी का कई कंटेस्टेंट्स के साथ आमना-सामना हो गया है। बीते एपिसोड में वह सोनिया बंसल, जिग्ना वोरा और रिंकू धवन के साथ लड़ पड़ी थीं और उसके बाद उनकी अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के साथ गंदी लड़ाई हो गई। ईशा मालवीय के साथ भी उनकी बहसबाजी हो गई है। हालिया एपिसोड में खानजादी और मुनव्वर के बीच की तू-तू मैं-मैं ने भी काफी लाइमलाइट बटोरी। शो में लगातार उनकी लड़ाइयां चर्चा बटोर रही है।
ऐसे में लोग खानजादी के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर खानजादी हैं कौन और क्या करती हैं। जानिए उनके बारे में यहां...
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Written Update 19 October: अंकिता-विक्की के बीच हुई अनबन, जिग्ना ने मर्डर केस पर तोड़ी चुप्पी
कौन हैं फिरोजा खान उर्फ खानजादी?
27 साल की सिंगर-रैपर फिरोजा खान असम की रहने वाली हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनके पिता अफगानिस्तान के रहने वाले हैं, जबकि उनकी मां इंडियन हैं। फिरोजा को बचपन से ही गाने लिखने का शौक था। स्कूलिंग के बाद वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई भाग आई थीं।
फिरोजा को पॉपुलैरिटी एमटीवी शो 'हसल 2.0' से मिली थी, जहां उन्होंने अपने गानों और रैप से जजेस को इंप्रेस कर दिया था। उन्होंने शो पर 'आजादी', 'नो बाउंड्रीज' और 'तराजू' जैसे गाने गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। पिछले साल फिरोजा ने दिल्ली में नॉर्थईस्ट फेस्टिवल में लाइव परफॉर्मेंस भी आ गई थी।
खबरें और भी
जब फिरोजा खान ने दी आकांक्षा पुरी को धमकी
फिरोजा खान इसी साल उस वक्त चर्चा में आ गई थीं, जब उनका नाम 'बिग बॉस ओटीटी 2' के कंटेस्टेंट जद हदीद (Jad Hadid) के साथ जोड़ा गया था। वह कई बार जद हदीद के साथ स्पॉट हुईं। एक बार उन्होंने आकांक्षा पुरी को धमकाते हुए कहा था कि वह उनके बॉयफ्रेंड से दूर रहे हैं। दरअसल, बिग बॉस के घर में जद और आकांक्षा करीब आ गए थे।