Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: अंकिता के झगड़े के बीच आपस में भिड़े विक्की और नील भट्ट, क्या टूट जाएगी दोनों की मजबूत दोस्ती?

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 12:23 PM (IST)

    बिग बॉस 17 के घर में एक बार फिर लड़ाई- झगड़े और गर्मा- गरमी का माहौल देखने को मिल रहा है। शो में अक्सर दो गहरे दोस्त आपस में भिड़ते हुए नजर आते हैं। अ ...और पढ़ें

    नील भट्ट और विक्की जैन की हुई लड़ाई, (Instagram Image)
    नील भट्ट और विक्की जैन की हुई लड़ाई, (Instagram Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल टीवी शो में गिना जाता है। शो में कंटेस्टेंट्स के लड़ाई- झगड़े सबसे ज्यादा चर्चा बटोरते हैं। बिग बॉस सीजन 17 में भी कंटेस्टेंट्स शुरुआत से आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, अब मजबूत बॉन्डिंग रखने वाले दो कंटेस्टेंट्स घर में एक- दूसरे के खिलाफ हो गए हैं।

    बिग बॉस 17 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट हैं। ये चारों टीवी के बेहद पॉपुलर स्टार्स हैं और रियल लाइफ कपल हैं। शो के बाहर ये सभी अच्छे दोस्त हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: इन दो कंटेस्टेंट्स पर भड़के सलमान खान, पहले वीकेंड का वार में जमकर लगाई लताड़, भारी पड़ी ये गलती

    अंकिता के झगड़ें में कूदे नील और विक्की

    बिग बॉस 17 के घर में भी विक्की जैन और नील भट्ट की बॉन्डिंग देखने को मिली थी। वहीं, अब दोनों के भयंकर झगड़े के वीडियो सामने आए हैं। दरअसल, लड़ाई अंकिता लोखंडे और खानजादी के बीच थी, लेकिन बाद में इसके लपेटे में विक्की जैन और नील भट्ट आ गए।

    बुरी तरह भड़के नील भट्ट

    अंकिता लोखंडे और खानजादी आपस में बहस कर रही होती हैं। इतने में अंकिता उन्हें इडियट बोल देती हैं, जिसके बाद खानजादी बुरी तरह भड़क जाती हैं। इतने में नील भट्ट बीच बचाव करने आते हैं, लेकिन अचानक वो विक्की की हरकत पर भड़क जाते हैं और आगबबूला हो जाते हैं। बात इतनी बढ़ जाती है कि नील को रोकने के लिए ऐश्वर्या शर्मा और अभिषेक कुमार को आना पड़ता है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Elimination: पहले हफ्ते में ही नॉमिनेट हुए ये तीन कंटेस्टेंट्स, सबसे चालाक प्लेयर का नहीं चला 'दम'

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    क्या खत्म हो जाएगी दोस्ती ?

    विक्की जैन और नील भट्ट का झगड़ा अब कितनी दूर जाता है, यो तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। इसके साथ ही कई और सवाल भी उठते है कि क्या शो के बाहर भी इनकी बॉन्डिंग पर असर पड़ेगा या फिर ये बस बिग बॉस में खुद को लाइमलाइट में लाने का तरीका है।

    खबरें और भी

    बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट लिस्ट

    बिग बॉस 17 में 17 सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया है। इनमें टीवी, फिल्म, जर्नलिज्म और सोशल मीडिया समेत कई अलग- अलग फील्ड के नामी सितारे शामिल हैं। शो में बतौर कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा, नाविद सोले, मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, ईशा मालवीय, सना रईस खान, सोनिया बंसल, अनुराग डोभाल (यूके07 राइडर), जिगना वोरा, फिरोजा खान (खानजादी),सनी आर्या (तहलका प्रैंक), रिंकू धवन और अरुण श्रीकांत मशेट्टी (अचानक भयानक) ने हिस्सा लिया है।