Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: अंकिता- विक्की की पर्सनल लाइफ हुई पब्लिक, बिग बॉस में एंट्री से बेबी प्लानिंग तक सब हुआ रिवील

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 05:32 PM (GMT+05:30)

    बिग बॉस 17 का आगाज हो चुका है। सलमान खान का ये शो टीवी का बेहद पॉपुलर शो है जिसमें दिलचस्प और कई बार अजीब सेलेब हिस्सा लेते हैं। नए सीजन में 17 नामी च ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट्स विक्की जौन और अंकिता लोखंडे, (Instagram Image)
    बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट्स विक्की जौन और अंकिता लोखंडे, (Instagram Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, बिग बॉस 17 के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स है। एक्ट्रेस टीवी वर्ल्ड की पुरानी अदाकारी हैं। वहीं, विक्की जैन बिजनेस बैकग्राउंड से आते हैं। शो में दोनों दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। हालांकि, विक्की जैन काफी एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट बनकर उभरे थे।

    बिग बॉस ऐसा प्लेटफार्म है, जहां सेलेब्स की पर्सनल लाइफ दुनिया के सामने जगजाहिर हो जाती है। हालांकि, दर्शकों के लिए यही सबसे एंटरटेनिंग चीज होती है। अब अंकिता लोखंडे ने शो में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Elimination: पहले हफ्ते में ही नॉमिनेट हुए ये तीन कंटेस्टेंट्स, सबसे चालाक प्लेयर का नहीं चला 'दम'

    बिग बॉस में क्यों शामिल हुईं अंकिता ?

    अंकिता लोखंडे, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार और खानजादी के साथ गार्डन एरिया में बैठी होती हैं। इस दौरान बातचीत में अंकिता बताती हैं कि उन्होंने बिग बॉस के इस सीजन को सिर्फ विक्की जैन की वजह से कर रही हैं। अंकिता ने बताया कि विक्की, बिग बॉस के बहुत बड़े फैन हैं और हमेशा से इस शो का हिस्सा बनना चाहते थे। इस वजह से उन्होंने शो में हिस्सा लिया।

    बेबी प्लानिंग पर अंकिता ने की बात

    अंकिता लोखंडे ने इस बातचीत में बेबी प्लानिंग को लेकर भी बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि वो और विक्की फैमिली को बढ़ाने चाहते हैं। आने वाले साल में वो बेबी प्लान कर रहे हैं। इसलिए दोनों इस साल बिग बॉस में आने के लिए राजी हुए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: बिग बॉस की फटकार पर पति से नाराज हुईं अंकिता लोखंडे, ज्यादा दिमाग चलाना विक्की जैन को पड़ा महंगा

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट लिस्ट

    बिग बॉस 17 में 17 सेलेब्स ने हिस्सा लिया है। इनमें अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा, नाविद सोले, मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, ईशा मालवीय, सना रईस खान, सोनिया बंसल, अनुराग डोभाल (यूके07 राइडर), जिगना वोरा, फिरोजा खान (खानजादी),सनी आर्या (तहलका प्रैंक), रिंकी धवन और अरुण श्रीकांत मशेट्टी (अचानक भयानक) का नाम शामिल है।