Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: इम्यूनिटी टास्क में मची रार, इन दो कंटेस्टेंट्स के बीच हुई फीजिकल फाइट, इस बार कौन होगा एविक्ट?

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 03:56 PM (IST)

    Bigg Boss 17 सलमान खान टीवी के विवादित शो बिग बॉस 17 के अब तक सीजन होस्ट कर चुके हैं। उनका दमदार अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद हैं। होस्ट न सिर्फ फुल एंट ...और पढ़ें

    इम्यूनिटी टास्क में मची रार, (X Image)
    इम्यूनिटी टास्क में मची रार, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में शामिल उडारिया एक्टर अभिषेक कुमार अक्सर विवाद खड़ा करते हैं। शो के पहले दिन से उनका झगड़ा किसी न किसी से होता चला आया। हाल ही में वो तहलका से उलझ गए थे और बात हाथापाई तक पहुंच गई थी।

    अभिषेक कुमार अब अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय से उलझ पड़े हैं। इस बार भी बात हद से बाहर निकल गई और फिजिकल फाइट तक पहुंच गई।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Wild Card: सलमान के शो में शामिल होगा ये ग्लोबल स्टार, वाइल्ड कार्ड एंट्री देख दंग रह जाएंगे घरवाले

    इम्यूनिटी टास्क में मची रार

    बिग बॉस 17 में हाल ही में इम्यूनिटी टास्क किया गया। जिसके कप्तानी नील भट्ट और अरुण मशेट्टी ने संभाली। बाकी घरवालों को इनकी दो टीमों में बांट दिया गया। वहीं, खानजादी ने संचालक की भूमिका निभाई।

    एक्स कपल की हुई गंदी लड़ाई

    बिग बॉस 17 के इस टास्क के बीच अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय के बीच बहस शुरू हो गई। झगड़े में ईशा को इतना गुस्सा आ जाता है कि वो अभिषेक को धक्का दे देती हैं। अभिषेक भी जिद पर अड़ जाते हैं और एक बार फिर उनके सामने आते और इस बार ईशा उन पर हाथ उठा देती हैं। अभिषेक भी अपना आपा खो देते हैं, लेकिन बीच में सामर्थ जुरेल और नील भट्ट आ जाते हैं उन्हें रोकते हैं। खानजादी भी बीच- बचाव करने की कोशिश करती है, लेकिन ईशा और अभिषेक किसी की नहीं सुनते।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 के घर में हुई इस पॉपुलर K-Pop स्टार की वाइल्ड कार्ड एंट्री, कहा- 'दिल से हूं देसी', देखें वीडियो

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    क्या बिग बॉस से बाहर होंगी ईशा ?

    बिग बॉस 17 में हुई फिजिकल फाइट के बाद ये सवाल उठता है कि आखिर क्या ईशा को सजा मिलेगी और उन्हें शो से बाहर कर दिया जाएगा। पिछली बार ईशा की वजह से ही तहलका, अभिषेक से लड़ पड़े थे और उन्हें बिग बॉस से बाहर कर दिया गया था। ऐसे में ये सवाल उठाना तो लाजमी है कि क्या बिग बॉस फिजिकल फाइट करने के लिए ईशा को एलिमिनेट करेंगे या फिर उनकी पॉपुलैरिटी को देखते को मामले को नजरअंदाज कर देंगे।  

    खबरें और भी