Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अभिषेक कुमार ने कास्टिंग काउच का डरावना एक्सपीरियंस किया शेयर, कहा- 'उन्होंने मेरे साथ...'

    Updated: Fri, 31 May 2024 01:11 PM (IST)

    Abhishek Kumar बिग बॉस सीजन 17 से लाखों दिल जीतने के बाद स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) में नजर आने वाले हैं। इस ब ...और पढ़ें

    कास्टिंग काउच पर छलका अभिषेक कुमार का दर्द। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    कास्टिंग काउच पर छलका अभिषेक कुमार का दर्द। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. कास्टिंग काउच पर बोले अभिषेक कुमार
    2. अभिषेक कुमार का हो गया था ऐसा हाल
    3. अभिषेक कुमार ने डरावना एक्सपीरियंस किया शेयर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड हो या फिर टेलीविजन, कास्टिंग काउच इंडस्ट्री पर एक काला दाग है। कई सेलिब्रिटीज मायानगरी कलाकार बनने आते हैं, लेकिन कास्टिंग काउच उनके सपनों पर पानी फेर देता है। कुछ लोग इससे गुजरने के बाद भी टिके रहते हैं और कुछ सब कुछ छोड़ अपने घर निकल पड़ते हैं। कुछ ऐसा ही हाल अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के साथ भी था। 

    'उडारियां' एक्टर अभिषेक कुमार ने एक हालिया इंटरव्यू में कास्टिंग काउच का एक्सपीरियंस शेयर किया है। अभिनेता 2018 में घरवालों से झूठ बोलकर मुंबई अभिनेता बनने आये थे, लेकिन ढाई महीने में ही उन्हें अपने होमटाउन लौटना पड़ा। इसकी वजह थी कास्टिंग काउच। 

    कास्टिंग काउच पर बोले अभिषेक 

    अभिषेक कुमार ने बताया कि एक गे ने उनके साथ कुछ करने की कोशिश की थी। उस वक्त वह इतना डर गया था कि तुरंत उन्होंने होमटाउन वापसी कर ली। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया संग बातचीत में अभिषेक ने कहा- 

    मैं झूठ बोलकर मुंबई आया था। मुझे यहां एक गे मिला। उन्होंने मेरे साथ कुछ करने की कोशिश की और मैं वहां से भाग गया। मैंने शीशे में खुद को देखा और कहा कि यह क्या है। उसी दिन मैंने जनरल की टिकट ली और बैग उठाकर घर आ गया।

    यह भी पढ़ें- 'दर्द में इंसान हमेशा...', समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय के ब्रेकअप की भविष्यवाणी पर अभिषेक कुमार ने अब कही ये बात

    खबरें और भी

    अभिषेक कुमार ने उठाया था ये कदम

    अभिषेक कुमार ने बताया कि वह ऑडिशन में पास न होने के बावजूद सिलेक्ट हो गये थे, जो उन्हें थोड़ा अजीब लगा था। उन्होंने कहा-

    साइनिंग का टाइम था। एक शो था, जिसका ऑडिशन होना था। मैंने सोचा कि मैंने इतना गंदा ऑडिशन दिया। मैंने एक लाइन में 10 बार अटका हूं। मैं सिलेक्ट कैसे हो सकता हूं? मुझे लगा कि लोग कहते हैं हो सकता है कि लुक पसंद आ गया होगा लेकिन वह फेक था। मेरी सिचुएशन ऐसी थी कि मैं सुसाइड कर लेता। आप किसको बताओगे?

    'बिग बॉस 17' में फर्स्ट रनर-अप बनने के बाद अभिषेक कुमार ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) के लिए कमर कस ली है। वह शूटिंग के लिए रोमानिया भी रवाना हो चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- Abhishek Kumar को सता रही है समर्थ जुरेल की चिंता, ईशा मालवीय से ब्रेकअप के बाद यूं रख रहे हैं ख्याल