यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khatron Ke Khiladi 14 के सेट पर अभिषेक कुमार को मिला नया प्यार, रोमांस करते नजर आए अभिनेता
उडारियां अभिनेता यानी अभिषेक कुमार इन दिनों टीवी के फेमस शो खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) में नजर आ रहे हैं। इस शो में उन्होंने अब तक कई ...और पढ़ें

HighLights
- 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में है अभिषेक कुमार
- शो में अभिषेक कुमार ने किए कई खतरनाक स्टंट
- आसिम रियाज से हुई थी लड़ाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी का मोस्ट फेवरेट शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। शो के शुरुआत में ही काफी कुछ देखने को मिला है। आसिम रियाज की लड़ाई से लेकर शिल्पा शिंदे के एलिमिनेट तक।
अब सोमवार को मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें अभिषेक कुमार का रोमांस नजर आ रहा है। जी हां, स्टंट के शो में टीवी एक्ट्रेस रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनका ये रोमांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।
खतरों के खिलाड़ी 14 सेट पर अभिषेक का रोमांस
'खतरों के खिलाड़ी 14' के निर्माताओं ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसके शुरुआत में अभिषेक कुमार के साथ एक्टर शालीन भनोट नजर आ रहे हैं। दोनों वीडियो में रोमानियाई लड़की लड़की की बात करते हैं।अभिषेक कहते हैं शालिन भाई रोमानियाई लड़की ने मेरा माइक लगाया। तो वहीं शालीन कहते हैं, 'अरे क्या बात है। इसके बाद वीडियो में अभिषेक और रोमानियाई लड़की को दिखाया जाता है, जिसमें अभिषेक अपनी प्रेम कहानी में खो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- आसिम रियाज के बाद Khatron Ke Khiladi 14 में इन दो कंटेस्टेंट्स का हुआ झगड़ा, शो से हो जाएंगे बाहर?
View this post on Instagram
मिस परफेक्ट की तलाश में अभिनेता
बता दें, शो की शुरुआत से ही अभिषेक कुमार की मिस परफेक्ट की तलाश जारी है। उडारियां अभिनेता को लड़कियों को प्रभावित करने के लिए शालीन भनोट और गशमीर महाजनी से टिप्स लेते देखा गया। एक एपिसोड में भनोट को कुमार को विदेशियों के साथ अंग्रेजी में बात करने में मदद भी की थी।
खबरें और भी
अभिषेक कुमार का करियर
अभिषेक कुमार अभिनेता के साथ-साथ यूट्यूबर भी हैं। उन्होंने कलर्स टीवी के शो "उडारियां" (2021) में अमरीक सिंह विर्क का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्हें "बिग बॉस 17" में देखा गया। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने कई म्यूजिक अल्बम में काम किया।