Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आसिम रियाज के बाद Khatron Ke Khiladi 14 में इन दो कंटेस्टेंट्स का हुआ झगड़ा, शो से हो जाएंगे बाहर?

    Updated: Mon, 05 Aug 2024 06:37 PM (IST)

    रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के होस्ट किए जाने वाले शो खतरों के खिलाड़ी 14 को शुरू हुए एक महीना भी नहीं बीता है। ऐसे में ये शो टास्क के अलावा कंटेस्टें ...और पढ़ें

    'खतरों के खिलाड़ी 14' कंटेस्टेंट्स. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
    'खतरों के खिलाड़ी 14' कंटेस्टेंट्स. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. आसिम रियाज का झगड़ा है चर्चा में
    2. निमृत और अभिषेक की हुई बहस
    3. आपस में भिड़े कई कंटेस्टेंट्स

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' जब से शुरू हुआ है, तब से ये स्टंट्स के कारण कम और लड़ाइयों की वजह से ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। कुछ दिन पहले आसिम रियाज (Asim Riaz) का होस्ट रोहित शेट्टी से झगड़ा हो गया था। इस बीच उनकी कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार से भी तू-तू मैं-मैं हो गई थी। वहीं, अब शो में एक बार फिर कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से लड़ पड़े हैं। 

    'खतरों के खिलाड़ी 14' में फिर हुई बहस

    शो शुरू होने से पहले रोहित शेट्टी ने कहा था कि इस बार 90 प्रतिशत नए स्टंट रखे गए हैं। वहीं, इस बार के सीजन में अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar), शालीन भनोट, निमृत कौर अहलूवालिया, आशीष मेहरोत्रा, जैसे कई धुरंधर खिलाड़ी हैं। शो में टास्क को लेकर अक्सर कंटेस्टेंट्स की एक दूसरे से बहस हो जाती है। इस बीच एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अभिषेक और निमृत एक दूसरे से लड़ते नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14: कंटेस्टेंट नहीं इस बार भालू ने किया स्टंट, टास्क देख हंसी नहीं रोक पाए रोहित शेट्टी

    5 नंबर को लेकर हुई लड़ाई

    सामने आए प्रोमो में देखा जा सकता है कि आशीष मेहरा कहते हैं कि नंबर 5 वह निमृत के लिए बोल रहे थे। लेकिन तभी अभिषेक ने कहा कि यह शालीन का लकी नंबर है। इसके बाद निमृत कुछ कहती हैं, जिस पर अभिषेक कहते हैं कि शालीन उनकी टॉप प्रायरिटी हैं। इस झगड़ें में शालीन भनोट भी कूद पड़ते हैं और देखते ही देखते चारों कंटेस्टेंट्स में तीखी बहस हो जाती है।

    फैंस ने लगाई अभिषेक को लताड़

    इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने माना है कि अभिषेक अटेंशन पाने के लिए हर झगड़े में कूद पड़ते हैं। वहीं, कुछ ने उनके सपोर्ट में भी बात की है। एक यूजर ने ये तक कमेंट किया कि खतरों के खिलाड़ी को बिग बॉस जैसा बना दिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14: आसिम रियाज के बाद Shilpa Shinde की हुई शो में बहस, Ashish Mehrotra से भिड़ी एक्ट्रेस